जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद : भाजपा ने टायर जलाकर जाम की सड़क, बसों का संचालन प्रभावित

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध

जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद : भाजपा ने टायर जलाकर जाम की सड़क, बसों का संचालन प्रभावित
JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP ने आज झारखंड बंद बुलाया है। रांची के हरमू चौक पर कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सड़क जाम की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बंद के चलते बसों का संचालन प्रभावित रहा और निजी स्कूल भी बंद रहे। शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है। भाजपा के बंद का असर आज राजधानी रांची की सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है। हरमू चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। सड़क जाम होने के कारण इलाके में यातायात भी प्रभावित हुआ।

बंदी के कारण आम दिनों की तुलना में रांची में बसों और अन्य यात्री वाहनों का परिचालन कम दिखाई दे रहा है। रांची से बाहर जाने और राजधानी में आने वाले यात्रियों की संख्या में भी कमी देखी गई है। कई मार्गों पर सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल नजर आ रही है। बंद को देखते हुए राजधानी रांची के सभी निजी स्कूलों को भी मंगलवार को बंद रखा गया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों की सुरक्षा और शहर में उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

ज्ञातव्य है कि जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया था। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद कई छात्रों को चोट लगी थी। इसके बाद भाजपा ने छात्रों के समर्थन में 11 अगस्त को पूरे झारखंड में बंद का आह्वान किया।

भाजपा ने पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है। वहीं, बंद के दौरान प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। राजधानी में बंद के असर के बीच लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Read More जमाखोरी के कारण बढ़े चीनी के दाम : जांच के दौरान मिलों में ज्यादा मिला भंडार, बिक्री पर बारीकी से नजर रख रही सरकार

 

Read More गरीबों के राशन के चावल में बड़ा घोटाला: 50,645 टन चावल खुले बाजार में बेचने का आरोप; CBI ने दर्ज किया केस, 28.87 करोड़ नुकसान

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत