खड़गे की तीन बड़ी मांगें- सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, एसआईआर रद्द हो और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं
सड़कों पर उतरा इंडिया गठबंधन
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कांग्रेस की तीन मांगें अनिवार्य रूप से पूरी करना ज़रूरी हैं, जिनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) रद्द करना और बैलेट पेपर से चुनाव कराना शामिल है।
खरगे ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता और विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के लोग इन तीन मुद्दों को लेकर सड़कों पर हैं। इन मुद्दों पर देश में जगह-जगह संघर्ष कर रहे सिविल सोसायटी के सदस्यों और युवा संगठनों के साथ कांग्रेस खड़ी है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में महिला पत्रकारों का उत्पीड़न किया, जो बेहद निंदनीय है। खरगे ने हमला करते हुए कहा, ''तानाशाह बहुत घबराया हुआ है, ध्यान भटकाने के लिए एक और अध्याय के लिए तैयार रहिए। ''

Comment List