दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार की हत्या: खरगे-राहुल ने जताया दुख, बोले- दिल्ली बन गई अपराध की राजधानी

दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक भी अत्यधिक असुरक्षित

दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार की हत्या: खरगे-राहुल ने जताया दुख, बोले- दिल्ली बन गई अपराध की राजधानी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या किए जाने पर गहरा दुख जताया। उन्होंने बीजेपी सरकार और गृह मंत्रालय पर दिल्ली में कानून-व्यवस्था की बदहाली का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में जाने-माने संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की दिल्ली में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुख जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। खरगे ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि विक्रम सिंह की निर्मम हत्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन में व्याप्त कथित अराजकता की एक और भयावह याद बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में छात्र असुरक्षित हैं, महिलाओं के खिलाफ हर दिन अत्याचार हो रहे हैं और पूर्वोत्तर के लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक भी अत्यधिक असुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की निगरानी में दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े राष्ट्रीय राजधानी में लगातार अपराध के उच्च स्तर को दर्शाते हैं। उन्होंने विक्रम सिंह के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की अक्षमता के कारण मणिपुर के लोग राज्य के भीतर और बाहर, दोनों जगह परेशान हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि संगीतकार विक्रम सिंह अपने घर के बाहर शोर कम करने के लिए कुछ लोगों से बात करने नीचे गए थे, जहां उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि अपने ही घर के बाहर देश की राजधानी में एक पिता की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर के परिवारों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या वे यहां सुरक्षित हैं। कांग्रेस नेता ने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से सवाल किया है कि खासकर पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ बढ़ती अराजकता को रोकने के लिए वे क्या कर रहे हैं। उन्होंने मामले की त्वरित जांच कर दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने की मांग की और संगीतकार सिंह के परिवार के प्रति संवेदना जताई।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘अर्जुन नागा’ की जयपुर-जैसलमेर में 40 दिन होगी शूटिंग, फिल्म पर्यटन नीति से प्रदेश को ग्लोबल स्क्रीन पर पहचान दिलाने की तैयारी ‘अर्जुन नागा’ की जयपुर-जैसलमेर में 40 दिन होगी शूटिंग, फिल्म पर्यटन नीति से प्रदेश को ग्लोबल स्क्रीन पर पहचान दिलाने की तैयारी
फिल्म निर्माता अनिल शर्मा की आगामी फिल्म 'अर्जुन नागा' की 40 दिनों की शूटिंग जयपुर और जैसलमेर में होगी। फिल्म...
जयपुर एयरपोर्ट के सफाईकर्मियों ने दिखाई ईमानदारी, यात्री का खोया वॉलेट लौटाया
के.टी.रामाराव ने की गिरफ़्तारियों को लेकर कांग्रेस सरकार की आलोचना, छह गारंटियों पर उठाए सवाल
पंजाब सरकार के खिलाफ Congress का शक्ति प्रदर्शन, सीएम आवास कूच पर पुलिस ने वॉटर कैनन चलाकर कार्यकर्ताओं को रोका
रोडवेज की आय घटी : घाटा बढ़ा, अब चैक पोस्ट लगाए जाएंगे
ईरान-अमेरिका तनाव खत्म कराने की कोशिश तेज, कतर समेत मध्यस्थ देश समझौते की शर्तों पर कर रहे काम
इंडिगो का विमान 5 दिन बाद भी नहीं हुआ ठीक, जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा