छिंदवाड़ा: पायलट की सतर्कता से टला बड़ा विमान हादसा, पूर्व सांसद नकुलनाथ और कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी होने वाले थे सवार

इंजन में खराबी

छिंदवाड़ा: पायलट की सतर्कता से टला बड़ा विमान हादसा, पूर्व सांसद नकुलनाथ और कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी होने वाले थे सवार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर भोपाल जाने के लिए तैयार पूर्व सांसद नकुलनाथ और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। टेकऑफ से ठीक पहले इंजन में खराबी का पता चलने पर पायलट ने समझदारी दिखाते हुए उड़ान रोक दी, जिससे एक संभावित हादसा टल गया।

छिंदवाड़। मध्यप्रदेश में मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर उस समय हड़कंप मच गया जब भोपाल के लिए उड़ान भरने को तैयार पूर्व सांसद नकुलनाथ के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान के इंजन में खराबी के कारण बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात रही कि विमान ने उड़ान भरने से पहले ही तकनीकी समस्या पकड़ ली और पायलट ने विमान को उड़ाने का फैसला टाल दिया। पूर्व सांसद नकुलनाथ और मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा से भोपाल के लिए रवाना होने वाले थे। दोनों नेता भोपाल में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेता एयर स्ट्रिप पहुंचे और स्टाफ के साथ विमान में सवार हुए।

विमान को उड़ान के लिए तैयार किया गया, लेकिन कुछ देर बाद तकनीकी खराबी सामने आई। विमान रनवे पर खड़ा था और उड़ान भरने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान इंजन में खराबी की जानकारी मिलने पर पायलट ने तत्काल विमान को उड़ाने से रोक दिया। पायलट की सतर्कता के चलते विमान में सवार पूर्व सांसद नकुलनाथ और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी समेत स्टाफ के सदस्यों को सुरक्षित विमान से नीचे उतार लिया गया। विमान के उड़ान नहीं भरने से मौके पर मौजूद लोगों में भी चिंता का माहौल बन गया।

इंजन में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद हरीश चौधरी ने सड़क मार्ग से भोपाल जाने का निर्णय लिया। वहीं पूर्व सांसद नकुलनाथ बाद में नागपुर के लिए रवाना हो गए। विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण दोनों नेताओं का निर्धारित हवाई सफर नहीं हो सका। घटना के बाद एयर स्ट्रिप पर मौजूद स्टाफ ने विमान की तकनीकी जांच शुरू की। हालांकि इंजन में किस तरह की खराबी आई और उसका वास्तविक कारण क्या था, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। विमान के उड़ान भरने से पहले ही तकनीकी खराबी का पता चल जाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद विमान में सवार नेताओं और स्टाफ के सुरक्षित उतरने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय