पंजाब कांग्रेस में जिम्मेदारी न मिलने पर छलका मनीष तिवारी का दर्द, सोशल मीडिया पर साझा किया भावनात्मक पोस्ट

पंजाब कांग्रेस की नई कमेटियों की घोषणा

पंजाब कांग्रेस में जिम्मेदारी न मिलने पर छलका मनीष तिवारी का दर्द, सोशल मीडिया पर साझा किया भावनात्मक पोस्ट
पंजाब कांग्रेस की नई संगठनात्मक और चुनावी समितियों की घोषणा के बाद सांसद मनीष तिवारी की भावुक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। बिना किसी नेता का नाम लिए उन्होंने पार्टी में अपनी उपेक्षा का संकेत दिया। वहीं भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए नई कमेटियों को लेकर राजनीतिक हमला बोला।

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न संगठनात्मक और चुनावी समितियों के गठन के बाद चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का दर्द सोशल मीडिया पर छलकता नजर आया। पंजाब कांग्रेस की नई कमेटियों की घोषणा के बाद तिवारी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "है बड़ा कोई अवगुण उसमें, जिसे कोई हुनर आवे।" उन्होंने लिखा, "काश मेरे पास लोगों और संस्थाओं की असुरक्षाओं का भी कोई इलाज (गिद्दड़ सिंघी) होता! फिर भी, मैं इतना ज़रूर कहूँगा कि पिछले 45 वर्षों में कांग्रेस ने मुझे बहुत कुछ दिया है। बदले में मैंने भी अपना पूरा वयस्क जीवन कांग्रेस की सेवा के लिए समर्पित किया है। जो होना है, वह होकर रहेगा।" तिवारी की इस पोस्ट को पंजाब कांग्रेस में उन्हें कोई नई जिम्मेदारी नहीं मिलने से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने अपने संदेश में किसी नेता या निर्णय का प्रत्यक्ष रूप से उल्लेख नहीं किया।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब कांग्रेस की नई कमेटियों पर तंज कसते हुए कहा कि जिस कांग्रेस नेता का नाम आज घोषित सूची में भी नहीं आया, उसे अब स्वयं को कांग्रेसी नहीं समझना चाहिए। उन्होंने नई जिम्मेदारियां पाने वाले नेताओं को बधाई भी दी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेतृत्व ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक और चुनावी समितियों का गठन किया है। नई व्यवस्था के तहत अमरिंदर सिंह राजा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप