तेलंगाना : प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग से इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
केमिकल ड्रमों में हुए जोरदार धमाके
तेलंगाना में हैदराबाद के बालापुर स्थित नबील कॉलोनी में एक प्लास्टिक गोदाम में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। गोदाम में रखे केमिकल ड्रमों में जोरदार धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
हैदराबाद। तेलंगाना के बालापुर के नबील कॉलोनी स्थित प्लास्टिक के एक गोदाम में सोमवार तड़के भीषण आग लग गयी, जिससे अंदर रखे केमिकल ड्रमों में जोरदार धमाके होने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकलकर्मी गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Oct 2026 17:38:53
जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में 27 अक्टूबर से 6 नवंबर तक 11 दिवसीय राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव 'लोकरंग' आयोजित...

Comment List