मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ

जिम्मेदारियों के प्रति अधिक सचेत रहने की जरूरत

मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
बसपा सुप्रीमो मायावती ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों से जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान तभी सार्थक होंगे, जब संस्थाएं निष्पक्षता व निष्ठा से काम करें। इससे दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को सामाजिक न्याय व बेहतर जीवन मिलेगा।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के साथ-साथ संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अधिक सचेत रहने की जरूरत है। मायावती  ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि जनता अपने वास्तविक देश और जनहित के प्रति संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों से सही और सच्चे उत्तरदायित्व की अपेक्षा अब पहले से अधिक करने लगी है।  उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे विशेष अवसर पर यह उम्मीद की जाती है कि देश की उच्च संस्थाएं भारतीय संविधान के चेक एंड बैलेंस के उद्देश्य और जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर ही भारत के गणतंत्र होने का सही लाभ देश के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, अति पिछड़ों, मुस्लिम एवं अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों सहित समाज के गरीब, मजदूर, किसान, युवा और महिलाओं को बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार से मुक्त खुशहाल जीवन के रूप में मिल सकेगा। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि देश का लोकतंत्र और पवित्र संविधान तभी सभी लोगों की उम्मीदों के अनुरूप सार्थक सिद्ध होगा, जब शासन और संवैधानिक संस्थाएं अपनी जिम्मेदारियों का निष्पक्षता और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी।

उन्होंने देश-दुनिया में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का दिन लोगों में आपसी भाईचारे और मेलजोल की भावना को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश की संवैधानिक व्यवस्था जनहित और सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप आगे बढ़ेगी। 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
गलियारा जल्द खोलने की मांग को लेकर सोमवार को भारत-पाकिस्तान सीमा की जीरो लाइन पर सिख संगत सामूहिक अरदास करेगी।...
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना
जूली का आरोप : गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा, पार्षदों की चोरी करने का कर रहे प्रयास
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर Congress का केंद्र पर ​तीखा प्रहार: गरीब-मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रही महंगाई, सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग