बाबरी मस्जिद मॉडल निर्माण की तैयारियों में जुटे विधायक हुमायूं कबीर

बाबरी मस्जिद मॉडल की आधारशिला को लेकर विवाद तेज

बाबरी मस्जिद मॉडल निर्माण की तैयारियों में जुटे विधायक हुमायूं कबीर

तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के मॉडल की आधारशिला रखने की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। कार्यक्रम 6 दिसंबर को कुरान पाठ के बीच होना प्रस्तावित है। इस पर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर रोक की मांग की गई है। 

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (तृकां) से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद के मॉडल की आधारशिला रखे जाने की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। विधायक हुमायूं कबीर ने कहा, बाबरी मस्जिद मॉडल की आधारशिला शनिवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच रखी जायेगी और इस दौरान हजारों लोगों की उपस्थिति में पवित्र कुरान का पाठ किया जाएगा।

उन्होंने यह भी घोषणा कर दी कि वह 17 दिसंबर को राज्य विधानसभा में विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने दोहराया कि कार्यक्रम में कोई सार्वजनिक संबोधन या भाषण नहीं होगा, और केवल मौलवी ही दो घंटे तक पवित्र कुरान का पाठ करेंगे। उधर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष दायर एक जनहित याचिका में वरिष्ठ अधिवक्ता सब्यसाची चट्टोपाध्याय ने बाबरी मस्जिद के मॉडल की आधारशिला रखने की योजना पर रोक लगाने की मांग की है। 

याचिकाकर्ता का तर्क है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के दिन छह दिसंबर को आधारशिला की तारीख चुनने का फैसला और उनके कथित भड़काऊ बयान राज्य में सांप्रदायिक सछ्वाव को बिगाड़ सकते हैं और कानून-व्यवस्था की संभावित स्थिति पैदा कर सकते हैं। हुमायूं कबीर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय में उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए अपने वकीलों को लगाया है और वह अदालत के किसी भी फैसले का सम्मान करेंगे।

राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने गुरुवार को घोषणा की थी कि पार्टी ने भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर को निष्कासित कर दिया है और बेलडांगा में बाबरी मस्जिद के मॉड़ल के निर्माण के प्रस्ताव के कारण उनसे सभी संबंध तोड़ लिए हैं। पार्टी का दावा है कि यह कदम सांप्रदायिक तनाव भड़का सकता है और 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को फायदा पहुंचा सकता है।

Read More जेडीसी की पहल, आमजन हो रहे हैं लाभांवित : ई-जनसुनवाई, घर बैठे समस्याओं का किया जा रहा है समाधान

कोलकाता के मेयर का पद भी संभाल रहे श्री हकीम ने कहा, हमने देखा कि मुर्शिदाबाद के हमारे एक विधायक ने अचानक घोषणा की, कि वह बाबरी मस्जिद बनाएंगे। अचानक बाबरी मस्जिद क्यों? हमने उन्हें पहले ही चेतावनी दी थी। हमारी पार्टी के फैसले के अनुसार, हम विधायक हुमायूं कबीर को निलंबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए निलंबन को मंजूरी दे दी है।

Read More भुवनेश्वर में छोटे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग : पायलटों के सुरक्षित लैंडिंग के कारण हताहत नहीं, मौके पर पहुंचा प्रशासन 

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा