नगरोटा विधानसभा उपचुनाव : भाजपा की दिव्यरानी राणा ने जीती सीट, हर्ष देव सिंह को 24 हजार मतों से हराया

नगरोटा उपचुनाव: भाजपा की दिव्यरानी राणा ने बड़ी जीत दर्ज की

नगरोटा विधानसभा उपचुनाव : भाजपा की दिव्यरानी राणा ने जीती सीट, हर्ष देव सिंह को 24 हजार मतों से हराया

जम्मू-कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिव्यरानी राणा ने भारी अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह को 24,647 वोटों से पराजित किया। राणा को कुल 42,350 और हर्ष देव सिंह को 17,703 वोट मिले।

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में  भारी मतों से जीत हासिल की है। यहां  भाजपा की दिव्यरानी राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के उम्मीदवार हर्ष देव सिंह को 24647 मतों से पराजित किया।

राणा को कुल 42350 मिले, जबकि श्री सिंह ने कुल 17703 मत हासिल किये। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस यहां पर तीसरे नवंबर पर रही है और उसकी उम्मीदवार शमीम बेगम ने कुल 10872 मत प्राप्त किये। 11 नवंबर को नगरोटा में  शांतिपूर्ण ढंग तरीके से मतदान हुआ था। पिछले साल 31 अक्टूबर को भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद नगरोटा में उपचुनाव कराया गया है।

 

Read More भारत से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो फ्लाइट अचानक लौटी दिल्ली; इथोपिया बॉर्डर से लिया शॉकिंग यू-टर्न, यात्रियों में मचा हड़कंप

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
सिलचर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार जहां वैश्विक युद्धों के असर...
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत
देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान एसएमएस में तैयार : न्यूनतम दरों पर मिलेगा लाखों का कॉस्मेटिक उपचार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए जल्द शुरू करने के निर्देश
जयपुर के कलाकार लाखन सिंह की कला बोलेगी ‘साथ होने’ की भाषा, मुंबई में सोलो प्रदर्शनी 16 मार्च से
कांग्रेस दलित विरोधी सोच वाली पार्टी : सतर्क रहने की जरुरत, मायावती ने कहा- लंबे शासनकाल के दौरान भीमराव आंबेडकर को नहीं दिया उचित सम्मान