निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 

बुनियादी ढांचे और निवेश पर रहेगा जोर

निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को कतर की राजधानी दोहा पहुंचीं। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान वह एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की 11वीं वार्षिक बैठक और निवेशक सम्मेलन में भाग लेंगी। इस प्रवास के दौरान वह कतर के प्रमुख नेताओं और वैश्विक निवेशकों से भी मुलाकात करेंगी।

दोहा। वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण कतर की यात्रा पर सोमवार को सुबह दोहा पहुंचीं। दोहा के हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर कतर में भारत के राजदूत श्रीकर कोप्पूला ने वित्त मंत्री का स्वागत किया।

सीतारमण दो दिन तक में दोहा में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की 11वीं सालाना बैठक और एआईआईबी द्वारा आयोजित निवेशक सम्मेलन-2026 में हिस्सा लेंगी। वह आईआईबी के संचालक मंडल में भारत की प्रतिनिधि हैं। दोहा के प्रवास में वह कतर के नेताओं और कुछ बड़े निवेशकों से भी मुलाकात कर सकती हैं। सीतारमण रविवार रात कतर के लिए नयी दिल्ली से प्रस्थान किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज