पराग जैन रॉ प्रमुख नियुक्त, मौजूदा रॉ प्रमुख रवि सिन्हा का लेंगे स्थान
कार्यकाल कार्यभार संभालने के दिन से दो वर्ष या अगले आदेश तक होगा
भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है
नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा रॉ प्रमुख रवि सिन्हा का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। कार्मिक,जन शिकायत और पेंशन मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पंजाब कैडर के 1989 बैच के अधिकारी जैन को केबिनेट सचिवालय के अंतर्गत आने वाले रॉ का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल कार्यभार संभालने के दिन से दो वर्ष या अगले आदेश तक होगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 10:33:07
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...

Comment List