राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: बोले-देश की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर लड़ना होगा, आजकल के युद्ध सीमाओं से परे
रक्षा मंत्री की हुंकार: आधुनिक युद्ध और नागरिक सतर्कता
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिक स्कूल, घोराखाल के हीरक जयंती समारोह में भविष्य के युद्धों के प्रति आगाह किया। उन्होंने सीमाओं से परे साइबर और आर्थिक युद्ध को बड़ी चुनौती बताया। राजनाथ सिंह ने एक सशक्त सेना के साथ-साथ सतर्क नागरिकों की आवश्यकता पर जोर दिया, जो डिजिटल और खाद्य सुरक्षा जैसे मोर्चों पर देश की रक्षा करें।
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आजकल के युद्धों को सीमाओं से परे बताते हुए हर हाल में देश की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने में सक्षम नागरिकों द्वारा समर्थित एक सशक्त सेना की आवश्यकता पर जोर दिया है। सिंह ने उत्तराखंड के घोराखाल स्थित सैनिक विद्यालय के स्थापना दिवस और हीरक जयंती समारोह को शनिवार को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि संघर्षों का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है, क्योंकि आज किसी भी राष्ट्र को आर्थिक, साइबर, अंतरिक्ष और सूचना युद्ध के माध्यम से कमजोर किया जा सकता है, जिसके लिए प्रत्येक नागरिक को हर समय सतर्क और तैयार रहना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में आर्थिक, डिजिटल, ऊर्जा और यहां तक कि खाद्य सुरक्षा भी शामिल है। उन्होंने किसी भी परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने में सक्षम नागरिकों द्वारा समर्थित एक सशक्त सेना की आवश्यकता पर जोर दिया।

Comment List