अभिनेता मुकुल देव का निधन : पिछले कुछ समय से चल रहे थे बीमार, फिल्म 'सन ऑफ सरदार’ में निभाई थी अहम भूमिका

1996 में टीवी सीरियल मुमकिन से अपने करियर की शुरुआत की थी

अभिनेता मुकुल देव का निधन : पिछले कुछ समय से चल रहे थे बीमार, फिल्म 'सन ऑफ सरदार’ में निभाई थी अहम भूमिका
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे

नई दिल्ली। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। मुकुल देव का शुक्रवार की रात नई दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मुकुल देव के बड़े भाई राहुल देव ने इंस्टाग्राम पर मुकुल देव की तस्वीर शेयर कर लिखा, हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे भाई मुकुल देव का कल रात नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी बेटी सिया देव हैं। उनके भाई-बहन रश्मि कौशल, राहुल देव और उनके भतीजे सिद्धांत देव उन्हें बहुत याद करेंगे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे होगा।”

मुकुल देव का जन्म 17 दिसंबर 1970 को नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता हरी देव पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर थे और उन्होंने ही मुकुल को अफगानी संस्कृति से परिचित कराया था। मुकुल देव का सपना अभिनय की दुनिया में आने का नहीं था। उन्होंने चंडीगढ़ में इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोनॉटिक्स में पायलट की ट्रेनिंग ली थी। किस्मत को कुछ और मंजूर था और वह अभिनय की दुनिया में आ गए। मुकुल देव ने वर्ष 1996 में टीवी सीरियल मुमकिन से अपने करियर की शुरुआत की थी। मुकुल देव ने वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की भी यह पहली फिल्म थी।

मुकुल देव ने कई ‘सन ऑफ सरदार’,‘यमला पगला दीवाना’, ‘आर… राजकुमार’ , ‘किला’ ‘कोहराम’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने हिंदी के साथ ही पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू की 60 से अधिक फिल्मों में काम किया। मुकुल देव को आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2022 में 'अंत द एंड' फिल्‍म में देखा गया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन
मानसून की पहली बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोली। जगह-जगह जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों और जाम से लोग परेशान।...
मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले
मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 
जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ