रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर : 88.49/डॉलर तक गिरा, H1B शुल्क और अमेरिकी नीतियों से दबाव
12 पैसे की गिरावट के साथ 88.31 पर बंद होने के बाद का नया स्तर
23 सितंबर की सुबह भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया
नई दिल्ली। रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुँच गया। सुबह के कारोबार में रुपए ने 88.49 प्रति डॉलर का स्तर छुआ, जो दो हफ्ते पहले के ऑल टाइम लो (88.46) को भी पार कर गया। दिन की शुरुआत में रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 88.41 प्रति डॉलर पर खुला था। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपए में 12 पैसे की गिरावट हुई थी और यह 88.31 पर बंद हुआ था।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस गिरावट के पीछे एशियाई बाजारों में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी टैरिफ एवं H1B वीजा शुल्क में बढ़ोतरी जैसी नीतियाँ हैं। विदेशी निवेशकों की धारणा पर भी ये फैसले असर डाल रहे हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 Apr 2026 18:19:54
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...

Comment List