वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी जीना उइका होंगी बोत्सवाना में भारत की नई उच्चायुक्त, विदेश मंत्रालय ने नियुक्ति की घोषणा की

विदेश मंत्रालय की संयुक्त सचिव के रूप में संभाल रही थीं जिम्मेदारी

वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी जीना उइका होंगी बोत्सवाना में भारत की नई उच्चायुक्त, विदेश मंत्रालय ने नियुक्ति की घोषणा की
भारतीय विदेश सेवा की वर्ष 2006 बैच की अधिकारी जीना उइका को बोत्सवाना में भारत की नई उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव उइका जल्द ही अपना नया पदभार संभालेंगी। वह भरत कुमार कुथाती का स्थान लेंगी। भारत और बोत्सवाना के बीच मुख्यतः हीरे और रत्नों के व्यापार में पारंपरिक संबंध हैं।

नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी जीना उइका को दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना में भारत की अगली उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि मंत्रालय में संयुक्त सचिव उइका को बोत्सवाना में भारत के उच्चायुक्त की जिम्मेदारी दी गयी है। वह विदेश सेवा की 2006 बैच की अधिकारी हैं। इससे पहले भरत कुमार कुथाती वहां भारत के उच्चायुक्त थे।

उइका के जल्द ही नया कार्यभार संभालने की उम्मीद है। भारत ने 1966 में बोत्सवाना की स्वतंत्रता के तुरंत बाद उसे मान्यता दी थी। भारत ने 1987 में बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन में अपना उच्चायोग खोला था। दोनों देशों के बीच पारंपरिक व्यापार मुख्य रूप से हीरा और रत्नों के क्षेत्र में रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन