ट्विशा शर्मा डेथ केस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान, 25 मई को CBI जांच के बीच मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में होगी सुनवाई

सीबीआई को सौंपी गई जांच

ट्विशा शर्मा डेथ केस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान, 25 मई को CBI जांच के बीच मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में होगी सुनवाई
भोपाल की त्विषा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच अपने हाथ में ली है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ 25 मई को सुनवाई करेगी। मामले में संस्थागत पक्षपात के आरोपों के बीच जांच सीबीआई को सौंप दी गई है, जबकि आरोपी पति सात दिन की पुलिस हिरासत में है।

नई दिल्ली। भोपाल की चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई अपने हाथ में ले ली है। शीर्ष अदालत ने मामले को “अप्राकृतिक मौत और जांच में कथित संस्थागत पक्षपात” से जुड़ा बताते हुए 25 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।

33 वर्षीय त्विषा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में मृत मिली थीं। परिवार ने पति समर्थ सिंह, जो पेशे से वकील हैं, और सास गिरिबाला सिंह, पूर्व जिला न्यायाधीश, पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं।

समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत अर्जी वापस लेने के बाद सरेंडर कर दिया, जिसके बाद अदालत ने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। वहीं, गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए पुलिस ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। मामले की जांच अब CBI को सौंप दी गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश