को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर कुल्हाड़ी से किया था हमला, हमलावर की हमाम अल-हमामी के रूप में हुई

कट्टरपंथी विचारों के कारण ओमान में पहले ही लगाया गया था उड़ान प्रतिबंध

को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर कुल्हाड़ी से किया था हमला, हमलावर की हमाम अल-हमामी के रूप में हुई
दुबई-तेल अवीव फ्लाईदुबई उड़ान के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर विमान दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश रचने वाले सह-पायलट की पहचान ओमानी नागरिक हमाम अल-हमामी के रूप में हुई है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, कट्टरपंथी विचारों के कारण ओमान में उस पर उड़ान प्रतिबंध लगा था।

दुबई। भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित तौर पर चाकू से हमला करने और 30 सितंबर को दुबई-तेल अवीव उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश करने वाले फ्लाईदुबई के सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमाम अल-हमामी के रूप में हुई है। अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।  ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट के अनुसार, कथित हमलावर ओमानी नागरिक हमाम अल-हमामी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अल-हमामी के पिता ओमान के हैं और उसकी मां सीरिया मूल की हैं।

पहले लगाई थी विामन उड़ाने पर रोक

रिपोर्ट के अनुसार, ओमानी अधिकारियों ने उसके कथित कट्टरपंथी वैचारिक विचारों को लेकर पहले उसे विमान उड़ाने से रोक दिया था। बाद में उसे संयुक्त अरब अमीरात स्थित एयरलाइन फ्लाईदुबई में नियुक्त किया गया। यह हालांकि तत्काल स्पष्ट नहीं है कि यूएई में नियुक्ति के समय उसकी किस स्तर की जांच की गयी थी।

कट्टरपंथी समूहों से प्रभावित 

Read More पीएम मोदी बोले- भर्ती प्रक्रिया बदले समय की जरूरत, युवाओं के भविष्य के लिए परीक्षा चक्र छोटा करना जरूरी

‘अल अरबिया’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि ओमानी अधिकारियों ने सह-पायलट के कट्टरपंथी विचारों की पुष्टि की थी। उसने सीरिया में भी कुछ समय बिताया था, जिससे आशंका जताई गई कि वह वहां सक्रिय कट्टरपंथी समूहों से प्रभावित हुआ हो सकता है। वरिष्ठ खुफिया और कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से कहा कि सह-पायलट के प्रशिक्षु रहने के दौरान उसके पास कथित तौर पर कट्टरपंथी सामग्री पाई गई थी।

Read More पीडीए के नाम पर परिवारवाद और धनबल को बढ़ावा दे रही सपा, मायावती ने कहा- समाजवाद के नाम पर वोट देने से पहले जनता आचरण पर करे विचार

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायतीराज चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से जुटेगी : राठौड़ पंचायतीराज चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से जुटेगी : राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी पंचायती राज चुनाव में शहरी निकायों की सफलता दोहराने की तैयारी...
जंतर-मंतर पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन! सिब्बल, भूषण और यादव समेत कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
खोले के हनुमान मंदिर में सजी रंगोली, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प
सरपंच चुनाव : नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज, आधार और वोटर आईडी से लेकर प्रस्तावकों की जानकारी जरूरी
गाजा में युद्धविराम के बावजूद हमले जारी, हमास ने अमेरिका और मध्यस्थों से नेतन्याहू को रोकने की अपील की
जेडीए का बदलेगा अंदाज : बेहतर होगा कामकाज, 7.32 करोड़ से होगा नागरिक सेवा केन्द्र का रिस्ट्रक्चरिंग
को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर कुल्हाड़ी से किया था हमला, हमलावर की हमाम अल-हमामी के रूप में हुई