TMC प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की घर पर मौत, पुलिस को आत्महत्या की आशंका; अवसाद का चल रहा था इलाज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

TMC प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की घर पर मौत, पुलिस को आत्महत्या की आशंका; अवसाद का चल रहा था इलाज
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी 28 वर्षीय बृष्टि मुखर्जी की बीरभूम के रामपुरहाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रामपुरहाट स्थित उनके घर की दूसरी मंजिल से शव बरामद हुआ, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है।

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मंगलवार को बीरभूम जिले स्थित उनके घर पर मौत हो गई। वह 28 वर्ष की थीं। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस के मुताबिक, रामपुरहाट इलाके के कुसुम्बा गांव स्थित घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे से दोपहर में बृष्टि का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।

परिजनों के अनुसार, बृष्टि तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थीं और पिछले कुछ वर्षों से अवसाद का इलाज करा रही थीं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उनकी मौत से पहले ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं। बृष्टि के पिता निहार मुखर्जी स्थानीय टीएमसी नेता हैं और ममता बनर्जी के मामा के बेटे बताए जाते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस