कांग्रेस के लिए आज का दिन प्रायश्चित का होना चाहिए, प्रदर्शन का नहीं

मुम्बई में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में उमड़े लोग

कांग्रेस के लिए आज का दिन प्रायश्चित का होना चाहिए, प्रदर्शन का नहीं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान चला रही कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए रविवार को कहा कि विपक्षी दल को जनता पर भरोसा नहीं है और उसके नेता संवैधानिक संस्थाओं पर निराधार आरोप लगा कर देश में अराजकता पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।

नई दिल्ली/रोहतक। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान चला रही कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए रविवार को कहा कि विपक्षी दल को जनता पर भरोसा नहीं है और उसके नेता संवैधानिक संस्थाओं पर निराधार आरोप लगा कर देश में अराजकता पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।  उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को बंद करने की मांग को लेकर  दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली पर तंज कसते हुए 1 नवंबर, 1984 के सिख विरोधी दंगों की याद दिलाई और कहा कि कांग्रेस के लिए आज का दिन प्रायश्चित का होना चाहिए, प्रदर्शन का नहीं! 

रोहतक में निकाली पदयात्रा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रोहतक में सर छोटू राम पालीटेक्निक कॉलेज मैदान से डी पार्क, मॉडल टाउन तक ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत मार्च का नेतृत्व किया और पदयात्रा के पश्चात वहां जनसभा को संबोधित किया। भाजपा ने दिल्ली सहित देश भर में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया है। नवीन ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा जनादेश के सम्मान और लोकतंत्र की मजबूती के लिए विपक्ष की अराजकता के खिलाफ जनता की आवाज है।

कांग्रेस ने सिख नरसंहार के लिए माफी तक नहीं मांगी भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 1984 के सिख नरसंहार के लिए माफी तक नहीं मांग सकी, उलटे उसके नेता  आज के दिन निराधार प्रदर्शन की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र नहीं, नेहरू-गांधी परिवार का राजतंत्र चलता है और यह पार्टी  देश के लोकतंत्र पर सवाल उठा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुद्रा बाजार: अमेरिकी चुनावों के नतीजों और कच्चे तेल में गिरावट से रुपया मजबूत, दो हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचा मुद्रा बाजार: अमेरिकी चुनावों के नतीजों और कच्चे तेल में गिरावट से रुपया मजबूत, दो हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचा
भारतीय मुद्रा बाजार में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में शानदार मजबूती दर्ज की गई। रुपया 29 पैसे की...
प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति का प्रमाण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 
भूमि विकास बैंकों की वसूली में ढिलाई, भीलवाड़ा-अजमेर-केकड़ी सबसे पीछे 
अग्निपथ पर फिर गरमाई सियासत, युवा कांग्रेस बोली- छह साल की सेवा नहीं, पूरी योजना वापस लो
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं, स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील 
जेडीए की दो नई आवासीय योजनाएं जल्द होंगी लॉन्च, भोजपुर और मानपुरा टीलावाला में मिलेंगे भूखंड
क्या जम्मू-कश्मीर में होगा खेला! नेकां के असंतुष्ट विधायकों ने की फारूक और उमर से मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा