'ऑपरेशन सागर बंधु' के तहत भारतीय वायुसेना ने चक्रवात प्रभावित 355 भारतीय नागरिकों को श्रीलंका से सुरक्षित निकाला, बचाव कार्य जारी

भारत का ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ तेज

'ऑपरेशन सागर बंधु' के तहत भारतीय वायुसेना ने चक्रवात प्रभावित 355 भारतीय नागरिकों को श्रीलंका से सुरक्षित निकाला, बचाव कार्य जारी

बाढ़ और भूस्खलन से तबाह श्रीलंका में फँसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ को तेज़ कर दिया है। गंभीर प्रभावित कोटमाले क्षेत्र में सड़क संपर्क टूटने के बीच वायुसेना ने बड़े पैमाने पर राहत अभियान चलाते हुए 335 भारतीयों को सुरक्षित भारत पहुंचाया।

तिरुवनंतपुरम। भारतीय वायुसेना (आईएएफ़) ने बाढ़-प्रभावित श्रीलंका से भारतीयों को निकालने के लिये चलाये जा रहे 'ऑपरेशन सागर बंधु' के तहत मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रयासों को तेज करते हुए 335 नागरिकों को सुरक्षित निकाला है। भारतीय वायुसेना ने श्रीलंकाई प्राधिकारियों के साथ समन्वय में काम करते हुए भूस्खलन प्रभावित कोटमाले क्षेत्र में बड़े बचाव और निकासी अभियान चलाए हैं, यह क्षेत्र सड़क संपर्क टूटने के कारण पूरी तरह से अलग-थलग पड़ा हुआ है। 

भारतीय वायुसेना ने रविवार रात श्रीलंका से 335 भारतीय नागरिकों को हवाई मार्ग से तिरुवनंतपुरम पहुंचाया और आपदा प्रभावित क्षेत्रों से उनकी सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की। भारतीय वायुसेना ने फंसे हुए नागरिकों को निकालने के साथ-साथ श्रीलंका की आपातकालीन प्रतिक्रिया को मजबूत करने के लिए विशेष चिकित्सा दल, बचावकर्मी और आवश्यक राहत सामग्री भी तैनात की है। 

दक्षिणी वायु कमान के नेतृत्व में अंजाम दिये गये इन अभियानों में एमआई-17वी5 मध्यम-लिफ्ट हेलीकॉप्टर और गरुड़ विशेष बलों के जवान शामिल थे। इन्हें स्थानीय एजेंसियों की सहायता के लिए कोलंबो में तैनात किया गया था। श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ मिलकर अभियान को अंजाम देते हुए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने अलग-थलग, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कई उड़ानें भरीं। इस दौरान वायुसेना ने घायल और फंसे हुए नागरिकों को बचाया, आपातकालीन राहत सामग्री पहुंचाई और आपदा-प्रतिक्रिया टीमों को महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचाया। 

भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने कई उच्च जोखिम वाले मिशनों में 57 श्रीलंकाई सेना के जवानों को दियातलावा आर्मी कैंप और कोलंबो से मध्य प्रांत के कोटमाले पहुंचाया जो भूस्खलन के कारण सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। पूरे दिन भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने 45 फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला, जिनमें छह गंभीर रूप से घायल और चार शिशु शामिल थे। बचाये गये लोगों में 12 भारतीय नागरिक, कई देशों के विदेशी नागरिकों का एक बड़ा समूह और श्रीलंकाई नागरिक भी शामिल थे।

Read More प्रोपर्टी व्यवसायी पर फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, आरोपियों पर गंभीर धाराओं के कई मामले 

वायुसेना ने जमीन पर राहत कार्यों को तेज करने के लिए चल रहे बचाव और निकासी प्रयासों में सहायता के लिए 57 श्रीलंकाई सेना के कर्मियों को भी प्रभावित क्षेत्र में पहुंचाया। आईएएफ़ ने भीष्म कैप्सूल और मेडिकल टीम को भी राहत कार्यों में शामिल किया और रात आठ बजे तक 400 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को हवाई मार्ग से सुरक्षित भारत वापस लाया गया और सेना की अभी और उड़ानें भरने की योजना बनायी गयी है।

Read More आंध्रप्रदेश के मार्कापुरम में भीषण हादसा: चलती बस बनी आग का गोला; 13 यात्री जिंदा जले, बचाव और राहत कार्य जारी

इस अभियान में एक हाइब्रिड बचाव प्रयास भी शामिल था। इस प्रयास के तहत बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए नागरिकों तक पहुंचने के लिए गरुड़ कमांडो को दुर्गम क्षेत्रों में हवाई मार्ग से भेजा गया। फिर उन्हें हेलीकॉप्टर से निकालने के लिए निर्दिष्ट लैंडिंग बिंदुओं पर ले जाया गया। भारतीय वायुसेना ने श्रीलंकाई, भारतीय और विदेशी नागरिकों सहित 55 नागरिकों को सफलतापूर्वक निकाला और उन्हें सुरक्षित कोलंबो पहुंचाया। एक दुखद घटनाक्रम में, इस अभियान में छह मृत व्यक्तियों के शव भी निकाले गये। इनमें चार बच्चे शामिल थे। 

Read More असम, केरल, पुड्डुचेरी में 296 सीटों पर 2140 उम्मीदवारों के नामांकन वैध: 9 अप्रैल को होंगे चुनाव, इन दिग्गजों की साख दावं पर

फिलहाल, दो भारतीय हेलीकॉप्टर चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और अब तक 10 से ज्यादा बचाव उड़ानें भर चुके हैं। भारतीय वायुसेना ने पुष्टि की है कि राहत और बचाव कार्य मंगलवार को भी जारी रहेंगे। मौसम और हालात के आधार पर अतिरिक्त अभियानों की योजना बनायी गयी है। 

श्रीलंका में फंसे भारतीय नागरिक कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय उच्चायोग द्वारा स्थापित आपातकालीन सहायता डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। व्हाट्सएप और कॉलिंग के लिए 94 773727832 पर भी सहायता उपलब्ध है। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित