केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी का कांग्रेस पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप, कांग्रेस ने 75 वर्षों तक फूट डालो और राज करो की नीति का किया पालन

मुहम्मद गौरी जैसे लुटेरों ने भारत की संपत्ति लूटी

केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी का कांग्रेस पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप, कांग्रेस ने 75 वर्षों तक फूट डालो और राज करो की नीति का किया पालन

जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) नेता एवं केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उस पर विभाजनकारी राजनीति करने और विकास की आड़ में बंगलुरु को लूटने का आरोप लगाया

 बेंगलुरु। जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) नेता एवं केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उस पर विभाजनकारी राजनीति करने और विकास की आड़ में बंगलुरु को लूटने का आरोप लगाया। ग्रेटर बेंगलुरु प्रशासन विधेयक के संबंध में राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 75 वर्षों तक फूट डालो और राज करो की नीति का पालन किया है। उसने पहले अविभाजित भारत को विभाजित किया तथा अब बंगलुरु को विभाजित कर रही है। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी पर बंगलुरु के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा की विरासत को मिटाने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि ग्रेटर बंगलुरु की अवधारणा केवल बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का दिखावा है। कुमारस्वामी ने कांग्रेस के कथित कुशासन की तुलना मध्ययुगीन आक्रमणकारियों द्वारा भारत की लूट से की। 

उन्होंने कहा, महमूद गजनी और मुहम्मद गौरी जैसे लुटेरों ने भारत की संपत्ति लूटी। अब बंगलुरु के पास अपना गजनी और गोरी है, जो शहर को लूटने के लिए सात नए तरीके खोज रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी बंगलुरु प्रशासन के पुनर्गठन पर चल रही बहस के बीच आई है। जिसमें राज्य सरकार कथित तौर पर शहरी प्रबंधन में सुधार के उद्देश्य से प्रशासनिक बदलाव का प्रस्ताव कर रही है। कुमारस्वामी सहित विपक्षी नेताओं ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के बहाने के रूप में इस कदम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
शर्मा ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की पर्याप्त आपूर्ति है और व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। उन्होंने स्टॉक,...
पीएम मोदी ने दांडी मार्च में हिस्सा लेने वालों को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि, सच्चाई और नेकी के विचारों को किया याद 
दांडी मार्च में शामिल हुए अशोक गहलोत, वर्तमान राजनीतिक हालातों पर जताई चिंता
रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव
वर्ल्ड किडनी डे : सिक्स पैक की चाहत, सप्लीमेंट्स का अंधाधुंध सेवन युवाओं में किडनी फेल्योर का बना कारण
फिलीपींस ने ताइवान के पास तैनात की ब्रह्मोस मिसाइलें: टेंशन में ड्रैगन, चीन के पास ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती
हीटवेव की आहट और खेती पर बढ़ता संकट