दशहरे की अनूठी परंपराएं: कहीं निकलती है राजा की सवारी, तो कहीं दूसरे दिन होता है रावण वध

ऐतिहासिक विरासत और विशिष्ट रीति-रिवाजों का अनूठा संगम

दशहरे की अनूठी परंपराएं: कहीं निकलती है राजा की सवारी, तो कहीं दूसरे दिन होता है रावण वध
छत्तीसगढ़ में विजयादशमी का पर्व अनूठी सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया जाता है। मुंगेली के ग्राम कंतेली में 16वीं सदी से रावण दहन के बजाय राजा की सवारी निकाली जाती है। वहीं, बेमेतरा के एक गांव में दशहरे के अगले दिन तालाब के बीचों-बीच रिमोट से रावण का पुतला दहन किया जाता है।

बेमेतरा। देशभर में विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रावण दहन की परंपरा है, लेकिन छत्तीसगढ़ में दशहरे से जुड़ी कुछ परंपराएं अलग और विशिष्ट हैं। प्रदेश के मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली में दशहरे के दिन रावण दहन के बजाय राजा की सवारी निकाली जाती है, जबकि बेमेतरा जिले के एक गांव में रावण वध दशहरे के अगले दिन किया जाता है।

मुंगेली निवासी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मुंगेली शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत कंतेली में दशहरा मनाने की यह परंपरा 16वीं सदी से चली आ रही है। यहां कंतेली परिवार की ओर से दशहरे के दिन राजा की सवारी निकाली जाती है। यह सवारी कुल देवी मंदिर पहुंचती है, जहां महालक्ष्मी, महासरस्वती और महाकाली की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है।

इस आयोजन में 44 गांवों के लोग शामिल होते हैं। पारंपरिक जुलूस के दौरान नाच-गाने और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। देवी पूजा के बाद ग्रामीण एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की खुशियां साझा करते हैं। वहीं, ग्रामीण राजा को सोनपत्ती अर्पित कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। कंतेली को छत्तीसगढ़ के ऐसे गांव के रूप में जाना जाता है, जहां दशहरे पर रावण दहन के बजाय पारंपरिक पूजा और राजा की सवारी का आयोजन होता है। सदियों से चली आ रही यह परंपरा आज भी स्थानीय लोगों की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रहने वाले योगेश ने एक अनूठे दर्शाए के बारे में बताते हुए कहा कि, हमारे जिले के एक गांव में भी दशहरा मनाने की अनूठी परंपरा है। यहां रावण का वध विजयादशमी के दिन नहीं, बल्कि उसके अगले दिन किया जाता है। इस आयोजन की खासियत रावण के पुतले को जलाने का तरीका है। परंपरा के अनुसार, रावण के पुतले को नाव के जरिए तालाब के बीचों-बीच ले जाया जाता है। इसके बाद रिमोट के माध्यम से पुतले का दहन किया जाता है। इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए स्थानीय लोगों में उत्साह रहता है।

Read More क्या भाजपा में अपराधियों को मिल रहा संरक्षण? सुप्रिया सुले का गृह विभाग पर हल्लाबोल, महाराष्ट्र में गोलीबारी की घटनाओं पर मांगा जवाब 

छत्तीसगढ़ के इन दोनों क्षेत्रों की परंपराएं दर्शाती हैं कि विजयादशमी का पर्व प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में स्थानीय मान्यताओं, ऐतिहासिक विरासत और विशिष्ट सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है।

Read More स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, पंचायतीराज चुनाव की ईवीएम सुरक्षा में था तैनात

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से कल सुबह 8 बजे रवाना होंगे मतदान दल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से कल सुबह 8 बजे रवाना होंगे मतदान दल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा
जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां 21 अक्टूबर को सुबह 8 बजे...
मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, 25 नवंबर को 'दिल्ली चलो'
हरियाणा में जल संकट गंभीर, भूजल दोहन 136.75% पहुंचा; घग्गर प्रदूषण पर कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा
जयपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, आठ युवक और दो युवतियां गिरफ्तार
रितु बराला की शिकायत पर जयपुर में जीरो एफआईआर दर्ज करने से इनकार, दिल्ली पुलिस पहले से कर रही जांच
जयपुर में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 239 वाहन जब्त; दो दिन में 614 ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई
डीग में दो जुड़वा भाइयों की हत्या से सनसनी, बाजरे की पुंज के पास मिले शव