सोनिया, खड़गे और राहुल सहित विभिन्न नेताओं ने पंडित नेहरू को किया नमन : दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की रखी नींव, कहा- देश को प्रदान की एक नई दिशा  

नेहरू जयंती पर खड़गे और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

सोनिया, खड़गे और राहुल सहित विभिन्न नेताओं ने पंडित नेहरू को किया नमन : दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की रखी नींव, कहा- देश को प्रदान की एक नई दिशा  

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 136वीं जयंती पर नमन किया। नेहरू की जयंती देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। खड़गे ने कहा कि नेहरू की विरासत स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच जैसे मूल्यों को प्रकाशित करने वाला एक शाश्वत प्रकाश स्तंभ है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित विभिन्न नेताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 136वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। पंडित नेहरू की जयंती को देश में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।  खड़गे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत एक शाश्वत प्रकाश स्तंभ की तरह है, जो भारत के विचार और उनके द्वारा पोषित मूल्यों  स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच  को प्रकाशित करती है।

वहीं गांधी ने एक्स पर लिखा कि के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हिंद के जवाहर को उनकी जयंती पर सादर नमन। 

मोदी  ने नेहरू की 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स  पर अपनी  एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू  को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि। नेहरू भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। स्वतंत्रता के बाद  उन्होंने देश की लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष नींव स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी । उनकी दृष्टि शिक्षा, वैज्ञानिक विकास और बच्चों के कल्याण पर केंद्रित थी।

Read More छत्तीसगढ़ में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण : मुठभेड़ों में रहे है शामिल, घोषित था 65 लाख रुपए का ईनाम

सोनिया ने शांतिवन में नेहरू को  अर्पित की श्रद्धांजलि

Read More ए 320 परिवार के विमानों पर अनिवार्य सॉफ्टवेयर अपडेट का काम पूरा : अपडेट से पहले उड़ान पर था प्रतिबंध, रद्द हुई थी फ्लाइट

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती पर शुक्रवार को उनकी समाधि शांति वन जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। खरगे तथा गांधी ने सुबह यहां पंडित नेहरू की समाज शांति वन गए तथा देश के प्रथम प्रधानमंत्री को उनकी 136वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस आलाकमान के साथ पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल तथा अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने पंडित नेहरू को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की न्यायिक हिरासत सात दिनों के लिए बढ़ाई, अमेरिका से चलाता था क्राइम सिंडिकेट 

खड़गे ने प्रथम प्रधानमंत्री को जयंती पर नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी से लेकर एक मजबूत, आधुनिक और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव रखने में असाधारण योगदान देने वाले देश के जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर विनम्र नमन। उंन्होने कहा कि पंडित नेहरू के विचार, मूल्य और दूर दृष्टि आज भी हमारे लिए निरंतर प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, हिन्द के जवाहर के लोकतांत्रिक, समावेशी, निडर और प्रगतिशील भारत का सपना हर भारतीय जी रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को नमन करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर एक कहा, Þपंडित नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं ।

हिंद के जवाहर को जयंती पर सादर नमन

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने पंडित नेहरू के एक उद्धरण को देते हुए लिखा,  भारत भूमि में फैले सारे भारतवासी ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। भारत माता यही करोड़ों-करोड़ जनता है और भारत माता की जय का मतलब इस भूमि पर रहने वाले इन सब लोगों की जय है। माता की असली जय तभी होगी जब देश के किसानों, जवानों, महिलाओं, मजदूरों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों समेत हर एक भारतीय की जय हो। भारत की जनता को एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण एवं प्रगतिशील भारत का सपना दिखाने वाले  आधुनिक भारत के निर्माता पंडित  नेहरू को सादर नमन। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोवा में क्लब में फटा सिलेंडर : आग लगने से कई लोगों की मौत, मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए देने की घोषणा  गोवा में क्लब में फटा सिलेंडर : आग लगने से कई लोगों की मौत, मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए देने की घोषणा 
दुर्घटना के कुछ देर बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का फीडबैक लिया। उन्होंने दुर्घटना की जांच...
वन सेवा के अधिकारी पर फर्जी दिव्यांगता का आरोप : सेवाकाल में सिस्टम का दुरूपयोग, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
नकली दवाईयों का जखीरा पकड़ा : फर्म से 3 करोड़ की दवाईयां जब्त, नहीं लिया लाइसेंस
प्रशांत महासागर में 1,300 मीटर गहराई में मिली सोने-चांदी की खानें : रोबोट ने दुर्लभ और रहस्यमय चीजें ढूंढ़ी, चट्टानों के लिए टुकड़े 
भाजपा ने किए थो बड़े मगरमच्छ पकड़ने के वादे : लोगों को भ्रमित कर के वोट लेना जानते हैं, डोटासरा ने कहा- अब जेल भेजने की दे रहे धमकी 
निर्माण कार्य के दौरान बिल्डिंग के झुकने का मामला : जल्द गिराई जाएगी बिल्डिंग, प्रशासन सतर्क
उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी : खेतों में पाला पड़ना शुरू, फसलों को नुकसान