भदोही के कालीन उद्योग को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 1,340 करोड़ की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात

इंडिया कारपेट एक्सपो के स्वर्ण जयंती संस्करण का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री योगी

भदोही के कालीन उद्योग को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 1,340 करोड़ की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही के कालीन उद्योग को विकास और रोजगार से जोड़ने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने बताया कि राज्य का निर्यात बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये पार हो गया है। सीएम योगी इंडिया कारपेट एक्सपो का उद्घाटन कर भदोही को 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार भदोही के पारंपरिक हुनर को विकास, बाजार और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। योगी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश का निर्यात 2.27 गुना बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है और प्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर किए पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के बढ़ते निर्यात में भदोही के कालीन उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान है। भदोही के कारीगरों के हाथों से बनी कालीनों की दुनिया भर में मांग है और इससे वैश्विक मंच पर प्रदेश के हुनर को पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि वह 'इंडिया कारपेट एक्सपो' के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ करेंगे और कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विक्रेताओं तथा उद्यमियों से संवाद करेंगे। इस दौरान भदोही, औराई और ज्ञानपुर क्षेत्र को 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कारीगर के हुनर को सम्मान, उद्यम को विस्तार और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विरासत और विकास के संगम से भदोही को समृद्धि की नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया गया है।

Read More दिल्ली भाजपा के कार्यालय पहुंचा श्रीलंका में सत्तारूढ़ पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा से मुलाकात की

Post Comment

Comment List

Latest News

आरसीए अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए श्रीगंगानगर टीम घोषित, सलाऊदीन को कप्तानी और राहुल सहारण को उप-कप्तानी मिली आरसीए अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए श्रीगंगानगर टीम घोषित, सलाऊदीन को कप्तानी और राहुल सहारण को उप-कप्तानी मिली
जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर ने राजस्थान क्रिकेट संघ की राज्य स्तरीय अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए अपनी टीम की घोषणा कर...
जयपुर में देवनानी से मिले यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायी अनुभव और संसदीय परंपराओं पर हुआ मंथन
पेरिस में यूक्रेन को मदद के खिलाफ सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे, ईयू-नाटो से फ्रांस के बाहर निकलने की मांग
किन्नर के डेरे में चोरी के बाद तीन गाड़ियों में लगाई आग, लाखों के जेवर और 12.70 लाख रुपये ले गए बदमाश
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन नहीं थमेगा, कांग्रेस ने कहा-  अब बचना मुश्किल है, गिरफ्तारी दो और जेल जाओ
भदोही के कालीन उद्योग को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 1,340 करोड़ की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात
ज्ञानेश कुमार ने मनमानी की, 13 करोड़ नाम काटे : पायलट