युवा कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू की राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन याचिका, चुनावी पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर उठाए सवाल

ऑनलाइन याचिका और 5 प्रमुख मांगें

युवा कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू की राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन याचिका, चुनावी पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर उठाए सवाल
भारतीय युवा कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन नागरिक याचिका शुरू की है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने बताया कि चुनावी पारदर्शिता के लिए यह अभियान परिसरों और समुदायों में चलाया जाएगा, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने, गिरफ्तारी और संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की जांच जैसी मांगें शामिल हैं।

नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन नागरिक याचिका शुरू की। संगठन ने चुनावी पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए युवाओं और नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। अभियान के तहत युवा कांग्रेस ने पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाना, उनकी गिरफ्तारी और अभियोजन, मतदाता सूची समेत पूरी 'वोट चेन' और चुनावी प्रक्रिया की व्यापक जांच तथा कथित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संबंधों की जांच शामिल है। संगठन ने सभी चुनावी रिकॉर्ड और आंतरिक आपत्तियों को सार्वजनिक करने की भी मांग की है।

युवा कांग्रेस ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच पारदर्शिता जरूरी है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि इस अभियान को कैंपस, कॉलेजों और समुदायों तक जन आंदोलन के रूप में ले जाया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

आप का भाजपा पर निशाना, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप आप का भाजपा पर निशाना, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप
पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद सिंह कटारूचक और 'आप' विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भाजपा पर ईडी, सीबीआई और निर्वाचन...
गौरवोत्सव से पहले RUTA का विरोध, पदोन्नति प्रक्रिया लंबित होने पर कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान
आरबीआई का रविवार को बैंक खोलने का आदेश वापस लेने की मांग, बैंक यूनियन नेता- 5-डे बैंकिंग लागू करने के बजाय कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश खत्म करना अनुचित
जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं पर राजद ने उठाए सवाल, एजाज अहमद बोले- बिहार में कानून-व्यवस्था पर चिंता जरूरी
ट्रंप के साथ नई बैठक के लिए तैयार है पुतिन, शांतिपूर्ण बातचीत करने के लिए रूस तैयार
युवा कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू की राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन याचिका, चुनावी पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर उठाए सवाल
एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, औषधीय पौधे रोपे