पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद अब आरबीआई के बयान पर रहेगी निवेशकों की नजर, इन शेयरों में दिखेगा एक्शन

सेंसेक्स 1,986 अंक टूटकर डेढ़ साल के निचले स्तर पर पहुंचा,

पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद अब आरबीआई के बयान पर रहेगी निवेशकों की नजर, इन शेयरों में दिखेगा एक्शन
घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद अब निवेशकों की नजर रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक पर टिक गई है। रेपो दर में संभावित 0.25% की बढ़ोतरी के अंदेशे से सेंसेक्स और निफ्टी पिछले हफ्ते भारी बिकवाली का शिकार होकर अपने निचले स्तर पर बंद हुए।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बयान पर रहेगी। केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक सोमवार पांच अक्टबूर से शुरू हो रही है। रेपो दर तथा नीतिगत दरों पर फैसले की घोषणा सात अक्टूबर को जाएगी। साथ ही अर्थव्यवस्था की स्थिति पर भी बयान जारी किया जाएगा। आरबीआई की घोषणाओं का सीधा असर शेयर बाजार पर दिखेगा। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमत तथा अन्य वैश्विक कारकों का असर भी निवेश धारणा पर देखा जा सकता है।

निवेशकों का अनुमान है कि रिजर्व बैंकों रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है। इससे बीते सप्ताह सभी सभी चार कारोबारी दिन बाजार में बिकवाली हावी रही। शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर बाजार बंद रहे। बीएसई की 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,986.04 अंक (2.69 प्रतिशत) की साप्ताहिक गिरावट में 71,909.70 अंक पर बंद हुआ। यह डेढ़ साल का इसका निचला स्तर है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी सप्ताह के दौरान 641.15 अंक यानी 2.78 प्रतिशत नीचे छह महीने के निचले स्तर 22,421.95 अंक पर आ गया। वृहत बाजार में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 3.87 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 3.20 प्रतिशत टूट गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से पिछले सप्ताह दो ही हरे निशान में रहीं। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 4.07 फीसदी और इंफोसिस का 3.40 फीसदी मजबूत बंद हुआ। टाइटन में सबसे ज्यादा 7.05 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट रही। इटरनल का शेयर 6.36 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 5.95, मारुति सुजुकी का 5.56, पावरग्रिड का 5.42 और हिंदुस्तान यूनीलिवर का 5.10 प्रतिशत टूट गया।

Read More दशकंठ का आज होगा दहन, अशर्फियां बरसेंगी, रंग-बिरंगी आतिशबाजी होगी

एलएंडटी में 4.99 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 4.89, बजाज फाइनेंस में 4.59, टाटा स्टील में 4.58 और आईटीसी में 4.46 प्रतिशत की गिरावट रही। एनटीपीसी का शेयर 2.91 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक का 2.90, अल्ट्राटेक सीमेंट का 2.71, अडानी पोर्ट्स का 2.58 और भारती एयरटेल तथा ट्रेंट दोनों के 2.57 फीसदी लुढ़क गए।

Read More हरियाणा में जल संकट गंभीर, भूजल दोहन 136.75% पहुंचा; घग्गर प्रदूषण पर कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा

बीईएल में 2.42 प्रतिशत, सन फार्मा में 2.35, एचडीएफसी बैंक में 2.24, बजाज फिनसर्व में 2.21, एशियन पेंट्स तथा आईसीआईसीआई बैंक दोनों में 1.58 और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 1.06 प्रतिशत की गिरावट रही। टेक महिंद्रा का शेयर 0.52 प्रतिशत, एक्सिस बैंक का 0.49, इंडिगो का 0.28 और टीसीएस का 0.22 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

Read More हीरापुरा बस स्टैंड से नहीं चल रहीं निजी बसें, प्राधिकरण ने दोनों आरटीओ को लिखा पत्र

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित जेकेआईएम के गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया...
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद