शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 315 अंक चढ़ा; निफ्टी भी 77 अंक मजबूत होकर बंद

एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 315 अंक चढ़ा; निफ्टी भी 77 अंक मजबूत होकर बंद
बैंकिंग, वित्तीय और वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौट आई। बीएसई सेंसेक्स 315.20 अंक चढ़कर 73,895.74 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 77.40 अंक बढ़कर 23,140.50 पर बंद हुआ। एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े।

मुंबई। बैंकिंग, वित्तीय और वाहन कंपनियों में लिवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी लौट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 55 अंक नीचे 73,526 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही हरे निशान में आ गया। पूरे दिन इसमें उतार-चढ़ाव देखा गया और अंत में यह 315.20 अंक (0.43 प्रतिशत) चढ़कर 73,895.74 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 23 अंक की गिरावट में खुला, लेकिन अंत में 77.40 अंक यानी 0.34 प्रतिशत ऊपर 23,140.50 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों प्रमुख सूचकांक 1.6 प्रतिशत से अधिक टूट गए थे। वृहत बाजार में मिश्रित रुख देखा गया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.25 प्रतिशत फिसल गया जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

सेक्टर आधारित समूहों में ऑटो, बैंकिंग, वित्त, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, एफएमसीजी, धातु और रियल्टी समूहों के सूचकांक हरे निशान में रहे। आईटी, मीडिया, फार्मा, स्वास्थ्य और तेल एवं गैस समूहों में बिकवाली हावी रही। एनएसई आज जिन 3,647 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 1,924 के शेयर हरे निशान में और 1,592 के लाल निशान में रहे। अन्य 131 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित बंद हुए।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 19 में तेजी रही। एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक 2.82 प्रतिशत चढ़ा। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.24 फीसदी, एशियन पेंट्स में 1.93, बजाज फाइनेंस में 1.21, एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 1.17, टाइटन में 1.01 और इंडिगो में 0.92 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनीलिवर और टीसीएस के शेयर भी ऊपर रहे।

ट्रेंट में सबसे अधिक 1.41 प्रतिशत की गिरावट रही। इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई, टाटा स्टील और इटरनल के शेयर भी नुकसान में रहे। वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 1.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। चीन के शंघाई कंपोजिट में 1.22 प्रतिशत और हांगकांग के हैंग सेंग में 1.01 प्रतिशत की गिरावट रही। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.68 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.26 प्रतिशत ऊपर रहा।

Read More यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें

Post Comment

Comment List

Latest News

27 सितंबर को राजस्थान के स्मारकों-संग्रहालयों में फ्री एंट्री, देशी-विदेशी पर्यटकों का होगा स्वागत 27 सितंबर को राजस्थान के स्मारकों-संग्रहालयों में फ्री एंट्री, देशी-विदेशी पर्यटकों का होगा स्वागत
विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को राजस्थान के सभी संरक्षित संग्रहालयों और स्मारकों में देशी-विदेशी पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश...
युवा कांग्रेस का चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
सर्गेई लावरोव ने गुटेरेस को सौंपी बुचा पर रिपोर्ट, रूस ने संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की
मतदाताओं को वीआईपी और गैर-वीआईपी श्रेणी में बांट रहा चुनाव आयोग : कांग्रेस
एसीबी की ट्रैप कार्रवाई : रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी
मानुष शाह और दिया चितले ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में भारत को टेबल टेनिस का कांस्य पदक दिलाया
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज रहा कोटा, अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा भगवान गणेश की पूजा के बाद सूरज पोल गेट से शुभारंभ