केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स पर की बढ़ोतरी

घरेलू खपत के लिए पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स पर की बढ़ोतरी
केन्द्र सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स (विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क) 2 रुपये बढ़ाकर 2.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जबकि डीजल निर्यात पर शुल्क में 7.50 रुपये की कटौती कर इसे 8.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। सीबीआईसी की नई अधिसूचना के तहत विमान ईंधन पर शुल्क 10.50 रुपये पर स्थिर रखा गया है।

नई दिल्ली। सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है जबकि डीजल पर शुल्क में 7.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। इस संबंध में जारी केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की अधिसूचना में कहा गया है कि निर्यात वाले पेट्रोल पर आज से 2.50 प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क लगेगा जो पूरी तरह विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में होगा। पहले यह 50 पैसे प्रति लीटर था। इस प्रकार इसमें दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

निर्यात वाले डीजल पर उत्पाद शुल्क 16 रुपये से घटाकर 8.50 रुपये प्रति लीटर किया गया है। यह भी पूरी तरह से एसएईडी के रूप में है। इस प्रकार इसमें 7.50 रुपये की कमी हुई है। वहीं निर्यात वाले विमान ईंधन पर शुल्क 10.50 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रखा गया है। निर्यात वाले पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को विंडफॉल टैक्स के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों में अचानक आई उछाल में मुनाफाखोरी के लोभ में निर्यात में असामान्य वृद्धि को रोकना है, ताकि घरेलू खपत के लिए पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आज से पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन पर विंडफॉल टैक्स की समीक्षा हर पखवाड़े की जाएगी। पहले इनकी नियमित समीक्षा हर महीने होती थी। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के दौरान 27 मार्च 2026 से विंडफॉल टैक्स दोबारा लगाना शुरू किया था जो अबतक जारी है। उससे पहले दो साल से ज्यादा समय तक तीनों जीवाश्म ईंधनों पर कोई विंडफॉल टैक्स नहीं था।

Post Comment

Comment List

Latest News

PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन
जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी...
'लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से गुजरता है, अराजकता से नहीं’, विपक्ष पर बरसे नितिन नवीन
सीएम भजनलाल शर्मा ने राजेन्द्र राठौड़ के निवास पहुंचकर जानी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य की ली जानकारी
अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, नशे और दादागिरी को लेकर भगवंत मान से मांगा जवाब
पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें?
खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं
शांति वार्ता, तेल रिफाइनरियों पर हमलों और अमेरिकी मदद को लेकर Trump ने की जेलेंस्की की कड़ी आलोचना