शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 49 अंक फिसला, मीडिया, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में दिखा सुधार

फार्मा, हेल्थकेयर और मेटल सेक्टरों में भारी बिकवाली

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 49 अंक फिसला, मीडिया, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में दिखा सुधार
घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 48.78 अंक टूटकर 72,480.29 पर और निफ्टी 95.75 अंक फिसलकर 22,620.45 के स्तर पर बंद हुआ। अंतिम समय में हुई बिकवाली तथा फार्मा, मेटल व हेल्थकेयर सेक्टरों में गिरावट से बाजार पर दबाव बना रहा।

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स लगभग पूरे दिन हरे निशान में रहने के बाद अंत में 49 अंक नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स 88 अंक गिरकर 72,441.15 अंक पर खुला, लेकिन कुछ ही देर में हरे निशान में पहुंच गया। हालांकि आखिरी घंटे में हुई बिकवाली से यह 48.78 अंक (0.07 प्रतिशत) के नुकसान में 72,480.29 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 सूचकांक में सेंसेक्स की तुलना में अधिक उतार-चढ़ाव देखा गया। यह 95.75 अंक यानी 0.42 प्रतिशत नीचे 22,620.45 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का इस साल 30 मार्च के बाद का निचला स्तर है।

वृहत बाजार में मिलाजुला रुख रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.01 फीसदी फिसल गया। स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.27 प्रतिशत की बढ़त में रहा। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी स्वास्थ्य 2.57 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 1.84 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 1.50 प्रतिशत टूट गया। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूह में 1.35 प्रतिशत और एफएमसीजी में 0.63 प्रतिशत की गिरावट रही। मीडिया समूह का सूचकांक 2.74 प्रतिशत, रियल्टी समूह का 1.62 प्रतिशत और रसायन समूह का 1.19 प्रतिशत चढ़ गया। बैंकिंग, आईटी और तेल एवं गैस समूह भी हरे निशान में रहे। सेंसेक्स में इटरनल का शेयर सबसे अधिक सवा दो प्रतिशत टूटा।

सन फार्मा और टाइटन में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयर एक से दो प्रतिशत तक फिसल गए। ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक भी नुकसान में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर पौने तीन फीसदी ऊपर रहा। आईसीआईसीआई बैंक और इंडिगो में भी दो प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर एक से डेढ़ फीसदी की बढ़त में रहे। टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनीलिवर, बीईएल, टीसीएस, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी हरे निशान में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

17 वर्षीय लड़की ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या : घर के बाहर थे परिजन, जानें पूरा मामला 17 वर्षीय लड़की ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या : घर के बाहर थे परिजन, जानें पूरा मामला
विश्वकर्मा थाना इलाके में मंगलवार शाम 17 वर्षीय नेहा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय...
11 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि, 9 दिनों में नौ स्वरूपों की पूजा
विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर ने मनाई अपनी जीवंत विरासत, “जनता के लिए पर्यटन, भविष्य के लिए विरासत”
यात्री वाहनों के लिए कैफे-3 अधिसूचना का वाहन उद्योग ने किया स्वागत, ईंधन खपत में कमी के साथ नई तकनीकों और निवेश को मिलेगा बढ़ावा 
तेलंगाना सीएम पर भाजपा का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- भारतीय समाज के बाद हिंदू देवताओं को भी बांटने की कोशिश में कर रही कांग्रेस
मोरक्को को मिलने जा रही पहली महिला प्रधानमंत्री, फातिमा अज्जहरा अल मंसूरी को सरकार बनाने का न्योता
छह प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त हुए, चार आईएएस और दो आरएएस शामिल