सेंसेक्स-निफ्टी की लगातार कमजोर चाल से निवेशक चिंतित, पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की दिशा

टीसीएस समेत 19 सेंसेक्स शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स-निफ्टी की लगातार कमजोर चाल से निवेशक चिंतित, पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की दिशा
बीते सप्ताह सेंसेक्स 489.92 अंक गिरकर 78,009.25 और निफ्टी 204.65 अंक टूटकर 24,366 पर बंद हुआ। आगामी सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार की दिशा मुख्य रूप से पश्चिम एशिया संकट, कच्चे तेल की कीमतों और देश के नौ प्रमुख उद्योगों के जुलाई आंकड़ों से तय होगी।

मुंबई। बीते सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों की चाल मुख्य रूप से वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी। निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया संकट के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों पर भी होगी। घरेलू स्तर पर नौ प्रमुख उद्योगों के जुलाई आंकड़े अगले सप्ताह जारी किये जाने हैं। शेयर बाजार की दिशा तय करने में इसका भी हाथ रहेगा। गत सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार और गुरुवार को मजबूत बंद हुआ जबकि अन्य तीन दिन गिरावट देखी गयी। यह 489.92 अंक (0.62 प्रतिशत) की साप्ताहिक गिरावट में 78,009.25 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक सोमवार को छोड़कर अन्य चार दिन लाल निशान में बंद हुआ। सप्ताह के दौरान यह 204.65 अंक यानी 0.83 फीसदी गिरकर शुक्रवार को 24,366 अंक पर रहा। वृहत बाजार में मिश्रित रुख रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.48 प्रतिशत चढ़ गया जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.65 प्रतिशत उतर गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 19 के शेयरों में साप्ताहिक गिरावट रही। टीसीएस का शेयर 3.86 प्रतिशत टूट गया। आईटीसी में 2.77 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.70, भारतीय स्टेट बैंक में 2.56, टाटा स्टील में 2.45, पावरग्रिड में 1.93, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.78, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.77 और एक्सिस बैंक में 1.66 प्रतिशत की गिरावट रही।

मारुति सुजुकी का शेयर 1.32 प्रतिशत, सनफार्मा का 1.24, एनटीपीसी का 1.16 और टेक महिंद्रा का 0.92 प्रतिशत फिसल गया। एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे। टाइटन में 2.75 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। बीईएल का शेयर 2.06 प्रतिशत, भारती एयरटेल का 1.68 और बजाज फिनसर्व का 1.40 प्रतिशत की बढ़त में रहा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनीलिवर और कोटक महिंद्रा बैंक में भी तेजी रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत