LIC को HDFC बैंक में निवेश बढ़ाने की मंजूरी, RBI ने हिस्सेदारी की सीमा 9.99 फीसदी तक बढ़ाई
दोनों कंपनियों के शेयरों में तेजी
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को HDFC बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99 प्रतिशत तक करने की मंजूरी दे दी है। HDFC बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में इसकी पुष्टि की है। इस खबर के बाद शुरुआती कारोबार में LIC और HDFC बैंक दोनों के शेयरों में तेजी देखी गई।
14 अगस्त तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार HDFC बैंक में LIC की हिस्सेदारी 4.11 प्रतिशत थी। RBI की मंजूरी के बाद LIC अब बैंक की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग राइट्स में 9.99 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल कर सकती है। हालांकि, मंजूरी का मतलब यह नहीं है कि LIC तुरंत अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर निर्धारित सीमा तक पहुंचाएगी। कंपनी बाजार की परिस्थितियों और RBI तथा SEBI के नियमों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से निवेश बढ़ा सकती है। शुरुआती कारोबार में LIC का शेयर करीब एक प्रतिशत बढ़कर 417.40 रुपये और HDFC बैंक का शेयर 1.09 प्रतिशत चढ़कर 728 रुपये तक पहुंच गया।

Comment List