रुपया फिर गिरा: 6 पैसे की गिरावट के साथ 94.69 प्रति डॉलर पर खुला, ब्रेंट क्रूड में नरमी

भारतीय मुद्रा पर दबाव

रुपया फिर गिरा: 6 पैसे की गिरावट के साथ 94.69 प्रति डॉलर पर खुला, ब्रेंट क्रूड में नरमी
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की गिरावट के साथ 94.69 पर खुला। डॉलर सूचकांक के 100.85 पर पहुंचने और मांग बढ़ने से भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा, हालांकि ब्रेंट क्रूड के 79 डॉलर से नीचे फिसलने से गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.69 पर खुला। इससे पहले सोमवार को डॉलर की मांग बढ़ने से रुपया 30 पैसे टूटा और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.63 रुपये पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा सात पैसे की मजबूती के साथ 94.33 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपये की शुरुआत आज 6 पैसे की गिरावट के साथ हुई। बाजार में डॉलर की मांग आने से भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के सूचकांक में डॉलर में रही मजबूती से भी भारतीय मुद्रा पर दबाव बना। कच्चे तेल में हालांकि रही नरमी के कारण इसकी गिरावट कम रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज सवा दो फीसदी टूटकर 79 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया। एलकेपी सिक्योरिटीज में कॅमोडिटी और मुद्रा के अनुसंधान विश्लेषक जतिन त्रिवेदी के अनुसार, मजबूत डॉलर के कारण रुपया कमजोर हुआ है। कच्चे तेल में नरमी से सामान्यतः रुपया मजबूत होना चाहिये, लेकिन डॉलर सूचकांक के 100.85 पर पहुंचने से भारतीय मुद्रा दबाव में आ गयी। त्रिवेदी ने कहा कि कॅमोडिटी बाजार में रही तेजी का असर भी रुपये पर देखा गया। आने वाले समय में भी मुद्रा बाजार में निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमत, डॉलर सूचकांक और विदेशी संस्थागत निवेशकों की गतिविधियों पर रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग