शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 685 अंक चढ़ा

ट्रेंट और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में जोरदार तेजी

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 685 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 685.34 अंक चढ़कर 73,067.81 पर और एनएसई निफ्टी 220.35 अंक बढ़कर 22,776.10 के स्तर पर बंद हुआ। ट्रेंट के शेयर में करीब 13 प्रतिशत की शानदार उछाल दर्ज की गई, जबकि आईटी शेयरों में गिरावट देखी गई।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 685 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।सेंसेक्स सुबह 126 अंक ऊपर 72,508 अंक पर खुला। इसके बाद इसका ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ता रहा। बंद होने से पहले एक हजार अंक तक उछलने के बाद अंत में यह 685.34 अंक (0.95 प्रतिशत) चढ़कर 73,067.81 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 220.35 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,776.10 अंक पर पहुंच गया। सोमवार को भी दोनों सूचकांक हरे निशान में रहे थे।

वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.23 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.08 प्रतिशत मजबूत हुआ। सेक्टर आधारित समूहों में रसायन फार्मा, तेल एवं गैस, स्वास्थ्य, एफएमसीजी और वित्तीय कंपनियों के समूहों के सूचकांक एक से दो प्रतिशत तक चढ़ गए। आईटी और रियल्टी सेक्टरों में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर करीब 13 प्रतिशत उछल गया। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ा। हिंदुस्तान यूनीलिवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडिगो, इटरनल, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयर दो से तीन प्रतिशत मजबूत हुए।

भारती एयरटेल में एक से डेढ़ फीसदी की तेजी रही। एलएंडटी, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, अडानी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर भी हरे निशान में रहे। टेक महिंद्रा का शेयर 2.25 प्रतिशत टूट गया। टाइटन में सवा फीसदी की गिरावट रही। बजाज फाइनेंस, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टीसीएस के शेयर भी नीचे बंद हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोशामहल में 122 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का ओवैसी का आरोप, फॉर्म-7 की जांच की मांग गोशामहल में 122 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का ओवैसी का आरोप, फॉर्म-7 की जांच की मांग
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि हैदराबाद के गोशामहल क्षेत्र में भरे हुए 'फॉर्म 7' का इस्तेमाल कर...
रोडवेज बसों के निरीक्षण के लिए सख्त आदेश, मुख्य प्रबंधकों को रोज करनी होगी जांच
फॉर्म-7 विवाद: खड़गे ने थोक आवेदनों को लेकर राजग नेताओं से पूछे सवाल, बोले- राजनीतिक दल के आधिकारिक लेटरहेड पर क्यों किया जा रहा जमा ?
तिल-जल से तर्पण भी श्राद्ध का विकल्प, गाय को चारा खिलाने का भी विधान
राज्य युद्ध पुस्तक होगी अपडेट, काउंटर-ड्रोन तकनीक से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
जयपुर एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की मॉकड्रिल, सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा
कोटा मेडिकल कॉलेज में किडनी फेल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल