BRICS सम्मेलन से इतर सीतारमण ने ईरानी समकक्ष से की मुलाकात, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
आर्थिक सहयोग पर अपने-अपने विचारों एक-दूसरे को अवगत कराया
भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर अपने ईरानी समकक्ष सैयद अली मदनीजादेह से मुलाकात की। नई दिल्ली में हुई इस बैठक में दोनों देशों के बीच साझा हित के क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय वित्तीय संबंधों को मजबूती देने पर चर्चा हुई।
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपने ईरानी समकक्ष सैयद अली मदनीजादेह के साथ मुलाकात की जिसमें दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। यह बैठक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई है। मदनीजादेह सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नयी दिल्ली आए हुए हैं। ईरान ब्रिक्स का सदस्य है।
सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ईरान के आर्थिक मामले विभाग एवं वित्त मंत्री के साथ इस मुलाकात की तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा, "दोनों पक्षों ने साझा हित के क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग पर अपने-अपने विचारों एक-दूसरे को अवगत कराया।"
सीतारमण ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और फाइनेंस ट्रैक के मंथन में हिस्सा लेने के लिए ईरान को धन्यवाद दिया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Sep 2026 15:32:16
जयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना (14 सितंबर) से पहले भाजपा और कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग से बचने के लिए...

Comment List