शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 243 अंक टूटा; निफ्टी 22,716 पर बंद

रसायन, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 243 अंक टूटा; निफ्टी 22,716 पर बंद
घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए। बीएसई सेंसेक्स 242.65 अंक गिरकर 72,529.07 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 64.05 अंक टूटकर 22,716.20 पर रहा। आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना रहा।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 243 अंक टूट गया। सेंसेक्स लाल निशान में खुला और शुरुआती कारोबार में ही करीब 708 अंक लुढ़क गया था। अंत में यह 242.65 अंक (0.33 प्रतिशत) नीचे 72,529.07 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी लगभग सेंसेक्स जैसा ही रहा। यह 64.05 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,716.20 अंक पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांक छह महीने के निचले स्तर पर हैं। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.04 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.81 फीसदी नीचे बंद हुआ। सेक्टर आधारित समूहों में रसायन समूह का सूचकांक 2.31 फीसदी टूट गया। ऑटो, आईटी, एफएमसीजी और रियल्टी समूहों में एक से दो प्रतिशत तक की गिरावट रही।

बैंकिंग, वित्त और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी लाल निशान में रहे। धातु, फार्मा, मीडिया और स्वास्थ्य समूहों में तेजी देखी गई। सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर पौने तीन प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का सवा दो प्रतिशत गिर गया। टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनीलिवर, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक की गिरावट में रहे।

आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और पावरग्रिड के शेयर भी नीचे रहे। अडानी पोर्ट्स का शेयर करीब साढ़े चार प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। सन फार्मा, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक में एक प्रतिशत के आसपास बढ़त रही। एनटीपीसी, ट्रेंट और इंडिगो के शेयरों में भी तेजी रही।

Read More जमुई के बाद समस्तीपुर में बालिका से कथित छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Post Comment

Comment List

Latest News

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...
परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार