लाल निशान में बंद हुआ बाजार, शुरुआती बढ़त खोकर लगातार दूसरे दिन लुढ़के इन कंपनियों के शेयर

शुरुआती तेजी के बाद बाजार लाल निशान में बंद

लाल निशान में बंद हुआ बाजार, शुरुआती बढ़त खोकर लगातार दूसरे दिन लुढ़के इन कंपनियों के शेयर
रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट में बंद हुए। सेंसेक्स 64.77 अंक गिरकर 85,641.90 पर और निफ्टी 26,175.75 पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों की कमजोरी से धारणा प्रभावित हुई। ऑटो, धातु और आईटी में बढ़त, जबकि बैंकिंग और फार्मा शेयर फिसले।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और शुरुआती कारोबार में नया रिकॉर्ड बनाने के बाद प्रमुख सूचकांक अंत में लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 64.77 अंक (0.08 प्रतिशत) लुढ़ककर 85,641.90 अंक पर बंद हुआ। पहले घंटे में ही यह 452 अंक चढ़कर 86,159.02 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन दोपहर बाद हुई बिकवाली से टूट गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 27.20 प्रतिशत यानी 26,175.75 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले, बीच कारोबार में इसने 26,325.80 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर को छुआ। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 28 नवंबर को जारी आंकड़ों के बाद सुबह बाजार में तेजी रही। हालांकि, बाद में यूरोपीय बाजारों में रही गिरावट से घरेलू निवेशकों की धारणा भी प्रभावित हुई। बड़ी कंपनियों के विपरीत छोटी कंपनियों में तेजी रही। एनएसई के सूचकांकों में ऑटो, धातु और आईटी में लिवाली का जोर रहा जबकि रियलिटी, फार्मा, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता समूहों के सूचकांकों में गिरावट रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर करीब दो प्रतिशत चढ़े। कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी और बीईएल के शेयरों में भी लिवाली का जोर रहा। एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर टूट गये।

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता