शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव: सेंसेक्स 113 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी 40 अंक फिसला ; मिडकैप-स्मॉलकैप में तेजी

निफ्टी में हल्की गिरावट

शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव: सेंसेक्स 113 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी 40 अंक फिसला ; मिडकैप-स्मॉलकैप में तेजी
वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 113.61 अंक चढ़कर 78,079.96 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 40.10 अंक फिसलकर 24,395.85 पर रहा। इंडिगो और एनटीपीसी के शेयरों में तेजी से बाजार को मजबूती मिली।

मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक लगभग पूरे दिन गिरावट में रहे हालांकि बीएसई का सेंसेक्स अंत में हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 113.61 अंक (0.15 प्रतिशत) की बढ़त में 78,079.96 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 40.10 अंक यानी 0.16 फीसदी नीचे 24,395.85 अंक पर रहा। वृहत बाजार में ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.22 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.27 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

सेक्टर आधारित सूचकांकों में धातु, बैंकिंग, वित्त, फार्मा, स्वास्थ्य और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक टूट गये। एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर करीब तीन प्रतिशत और एनटीपीसी का दो प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। बीईएल, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, इटरनल, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईटीसी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। टीसीएस, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और सन फार्मा के शेयरों में भी तेजी रही। आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा गिर गये। रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस और टाटा स्टील के शेयर भी लाल निशान में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत