चैंपियंस ट्राफी जीतने के बाद स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ी, फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से पराजित किया 

अक्षर पटेल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे

चैंपियंस ट्राफी जीतने के बाद स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ी, फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से पराजित किया 

चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौट गए हैं

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौट गए हैं। टी-20 विश्व कप में जीतने के बाद टीम एक साथ भारत लौटी थी, लेकिन इस बार टीम के सदस्य अलग-अलग शहरों में उतरे हैं। कप्तान रोहित शर्मा, आॅलराउंडर हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जबकि रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती चेन्नई में उतरे। ऐसे ही मुख्य कोच गौतम गंभीर दुबई से दिल्ली पहुंचे। 

फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से पराजित किया 
भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया और 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया था। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने एक ओवर शेष रहते हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। भारत इस पूरे टूनार्मेंट में अजेय रहा। उसने लगातार पांच मैच जीते। 

अक्षर पटेल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे
भारतीय टीम के एक अन्य ऑलराउंडर अक्षर पटेल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे। देश के अलग-अलग शहरों में जहां यह चैंपियंस खिलाड़ी खिताब जीतने के बाद उतरे वहां प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने भारतीय टीम की खिताबी जीत के बाद कहा कि यह भारत के लोगों की प्रार्थना और दुआओं के कारण संभव हो सका है। भारतीय टीम जिस तरह से खेली, हम पूरे टूनार्मेंट के दौरान अजेय रहे। सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे यकीन है कि टीम भविष्य में भी इस तरह का प्रदर्शन जारी रखेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

LPG की कमी पर राज्यसभा में चर्चा की मांग, भाकपा सांसद संदोष कुमार ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस LPG की कमी पर राज्यसभा में चर्चा की मांग, भाकपा सांसद संदोष कुमार ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस
सांसद संदोष कुमार पी ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस देकर एलपीजी की कमी पर चर्चा की मांग...
मंडियों और यार्डों का तेजी से होगा विकास : मुख्यमंत्री ने राजस्थान कृषि उपज मण्डी प्रांगण भूमि अर्जन नीति का किया अनुमोदन, 20 प्रतिशत विकसित भूमि आवंटित की जाएगी
साठ दिन में मुकदमा तय नहीं होने के आधार पर स्वत: जमानत पाने का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज
ईरानी सरकार का दावा: अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,300 से अधिक नागरिकों की मौत; 9,669 नागरिक ठिकाने हुए नष्ट, अमेरिका-इजरायल जानबूझकर बुनियादी ढांचे को बना रहे निशाना
15 मार्च से सरसों-चना की एमएसपी खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन, 25 मार्च से शुरू होगी खरीद
ग्रेटर नोएडा में फिर एक सुसाइड...25 वर्षीय MBA छात्रा ने बहुमंजिला सोसाइटी में कूदकर की आत्महत्या, परिवार ने बताई चौकाने वाली वजह
सेहत में सुधार के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एसएमएस से डिस्चार्ज, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर पूछी कुशलक्षेम