जयपुर रेलवे ग्राउंड पर खेले गए U16 मुकाबले में राघव यादव और ईशांत का धमाल
कप्तान यश मीना ने भी 4 विकेट चटकाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई
जयपुर। जयपुर रेलवे क्रिकेट ग्राउंड, गणपति नगर में जयपुर रेलवे क्रिकेट एकेडमी U16 A और U16 B के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जयपुर रेलवे क्रिकेट एकेडमी U16 A की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 241 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
इस पारी के असली हीरो ईशांत और राघव यादव रहे, जिन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए ईशांत ने 70 गेंदों का सामना करते हुए सूझबूझ भरी 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने मैदान के चारों ओर रन बटोरे और टीम को संकट से निकाला। राघव यादव ने मोर्चा संभाला और मैदान पर आते ही आक्रामक रुख अपनाया। राघव ने मात्र 52 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 50 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम का स्कोर 240 के पार पहुँचाया।
गेंदबाजी में भी राघव यादव ने अपना ऑलराउंड प्रदर्शन जारी रखते हुए 4 ओवरों में मात्र 17 रन दिए। ईशांत की ठोस बल्लेबाजी और राघव के बेहतरीन ऑलराउंड खेल की बदौलत U16 A की टीम मैच में बेहद मजबूत स्थिति में नजर आई। इसके अलावा डेनिश ने 39 रन और रोहित सारसार ने 25 रनों का उपयोगी योगदान दिया।
242 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयपुर रेलवे क्रिकेट एकेडमी U16 B की टीम विपक्षी गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम 163 रनों पर ही सिमट गई। U16 B की तरफ से क्रितिक ने सर्वाधिक 57 रन और शौर्य सैनी ने 28 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। U16 A की शानदार गेंदबाजी में शिवम कुमार राय सबसे सफल रहे, जिन्होंने 6 ओवर में 59 रन देकर 3 विकेट झटके।

Comment List