इंडोनेशिया में द्वीप के तट पर पलटी नाव : 11 लोग लापता, बचाव अभियान जारी शुरू 

नाव सिकाकाप द्वीप से सिपोरा द्वीप जा रही थी

इंडोनेशिया में द्वीप के तट पर पलटी नाव : 11 लोग लापता, बचाव अभियान जारी शुरू 

इस बीच इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने समुद्री क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

सुमात्रा। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के मेंटावाई द्वीप समूह के तट पर सोमवार को एक नाव के पलटने से 11 लोग लापता हो गए। इस हादसे में सात लोग तैरकर बाहर आ गए। स्थानीय राहत एंव बचाव दल की आपातकालीन इकाई के प्रमुख डियो उल्वी फिनंदा ने यह जानकारी दी है। फिनंदा ने बताया कि नाव सिकाकाप द्वीप से सिपोरा द्वीप जा रही थी। 

उन्होंने कहा कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11:00 बजे हुई। नाव में सवार 7 लोग किनारे तक पहुँचने में सफल रहे। खोज एवं बचाव कार्यालय ने सूचना के बाद एक नाव घटनास्थल पर भेजी। फिनांडा ने कहा कि नाव में सवार अन्य लोगों की तलाश जारी है। अभी तक किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और बचाव अभियान दिन में फिर से शुरू होगा। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। इस बीच इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने समुद्री क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प