शाही मस्जिद पर कार्रवाई: पथराव से गरमाया उज्जैन, 9 फीट हिस्से पर बवाल क्यों ?

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच बढ़ा तनाव

शाही मस्जिद पर कार्रवाई: पथराव से गरमाया उज्जैन, 9 फीट हिस्से पर बवाल क्यों ?
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने पर भारी हंगामा हुआ। विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ और पुलिस के बीच पथराव हुआ, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। मामले में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान सोमवार सुबह हंगामा हो गया। विरोध कर रही भीड़ और पुलिस के बीच पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना में क्राइम ब्रांच में पदस्थ थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट आई। पुलिस के अनुसार हंगामे के बाद 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें पांच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताए गए हैं, जिन पर माहौल बिगाडऩे का आरोप है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आई है।

शाही मस्जिद का सड़क की ओर निकला करीब नौ फीट लंबा और चार फीट चौड़ा हिस्सा हटाया जाना है। कार्रवाई के दौरान प्रभावित हिस्से को ग्रीन नेट से ढंक दिया गया। इस बीच मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने मस्जिद के संबंधित हिस्से को स्वयं हटाने की प्रक्रिया शुरू की। विरोध के दौरान मुस्लिम महिलाओं ने नाका नंबर पांच पर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने आसपास की गलियों में बाहरी लोगों की आवाजाही रोक दी और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। पथराव के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

पुलिस के अनुसार महिलाओं को हटाने के दौरान उन्हें सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने की कार्रवाई में थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल के हाथ में चादर के कोने से कट लग गया। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने बताया कि किसी महिला को चोट नहीं आई। शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने की कार्रवाई सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण परियोजना से जुड़ी है। इस मामले में उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में सोमवार को सुनवाई भी प्रस्तावित है। उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ इससे पहले मस्जिद के एक हिस्से को हटाने के संबंध में दायर याचिकाएं खारिज कर चुकी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज