राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद आकाश आनंद का पहला बयान, कहा- मुझे क्षमा किया, हल्के में नहीं लूंगा

अनुशासन और निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात करेंगे काम

राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद आकाश आनंद का पहला बयान, कहा- मुझे क्षमा किया, हल्के में नहीं लूंगा
बहुजन समाज पार्टी में राष्ट्रीय संयोजक के पद पर पुनर्नियुक्ति के बाद आकाश आनंद ने बसपा सुप्रीमो मायावती का आभार व्यक्त किया। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि संगठन और मूवमेंट का हित ही सर्वोपरि है। आनंद ने अनुशासन और निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने का संकल्प जताया।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में राष्ट्रीय संयोजक के पद पर दोबारा नियुक्ति के बाद आकाश आनंद ने अपनी बुआ और बसपा सुप्रीमो मायावती का आभार जताया है। आनंद ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा- "आदरणीय बहन कु. मायावती जी, सादर चरणस्पर्श। आपने मुझे क्षमा किया और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की ज़िम्मेदारी दोबारा सौंपी। इस भरोसे के लिए मैं तहे दिल से आपका आभारी हूँ, और इसे मैं हल्के में कभी नहीं ले सकता हूँ।"

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। सबसे बड़ी सीख यह है कि यह मूवमेंट किसी एक व्यक्ति से कहीं बड़ा है। उन्होंने कहा है कि परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी और मान्यवर श्री कांशीराम जी ने जो रास्ता दिखाया, और जिस पर आपने अपना पूरा जीवन लगा दिया, उस पर चलना मेरा सौभाग्य है।

आकाश आनंद ने कहा, " इसलिए आपके दिशा-निर्देशन में पार्टी और मूवमेंट का हित ही मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। मैं अपने सभी व्यक्तिगत हितों को त्यागकर, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ, संगठन को मज़बूत करने के लिए दिन-रात काम करूँगा।आपने मुझ पर भरोसा किया है। अब उसे अपने काम से सही साबित करना मेरी ज़िम्मेदारी है। जय भीम, जय भारत।" उल्लेखनीय है कि बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कोऑर्डिनेटर) नियुक्त किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़क सुधार से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर, मुख्यमंत्री-  सड़कों के कायाकल्प से गांव, बाजार और शहर होंगे विकास से कनेक्ट सड़क सुधार से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर, मुख्यमंत्री-  सड़कों के कायाकल्प से गांव, बाजार और शहर होंगे विकास से कनेक्ट
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मजबूत सड़कें गांवों, बाजारों और शहरों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ती हैं। राज्य...
चूड़ियों से रोड रोलर तक : गांव की सरकार चुनने निकलेंगे तो दिखेंगे ये अजब-गजब निशान, पढ़े पूरी खबर
त्रिपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी: बांग्लादेश का पीसीजेएसएस कमांडर गिरफ़्तार, दो साथी मौके से फरार
'वैलिएंट विंग्स' स्क्वाड्रन की मारक क्षमता का प्रदर्शन, अपाचे हेलिकॉप्टर ने हवा में मार गिराया 'बंशी जेट 40+' मानव रहित ड्रोन
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध को वैश्विक बचाव अभियान बताया, जल्द खत्म होने का किया दावा
पोलिंग पार्टी देगी 5 दिन की परीक्षा : वोटर मिनटों में फ्री, मतदान दल 5 दिन बाद होगा आजाद
BJP ने जमीनी कार्यकर्ताओं को राज्यसभा भेजकर दिया सम्मान, शलभ मणि त्रिपाठी ने सपा पर साधा निशाना