अखिलेश का महंगाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना : सरकार टैक्स बढ़ाकर लोगों पर डाल रही बोझ, बोले- जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई

जो चीज महंगी हो जाती है, वह दोबारा सस्ती नहीं होती

अखिलेश का महंगाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना : सरकार टैक्स बढ़ाकर लोगों पर डाल रही बोझ, बोले- जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई

यादव ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये बढ़ोतरी पर भाजपा सरकार को घेरा। बढ़ती महंगाई के लिए भारी टैक्स जिम्मेदारगी। कांग्रेस के पूर्व नेता रोहित पांडेय सहित कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ली। अखिलेश ने ‘कट्टा’ गीत को सपा की छवि खराब करने की साजिश बताया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर केंद्र राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और सरकार टैक्स बढ़ाकर लोगों पर बोझ डाल रही है।अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज ही एलपीजी सिलेंडर पर करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकार का कहना है कि कुछ परिस्थितियों के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं और बाद में कम कर दी जाएंगी, लेकिन एक बार जो चीज महंगी हो जाती है, वह दोबारा सस्ती नहीं होती।

उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गाड़ियों की कीमतें बढ़ने का एक बड़ा कारण भारी टैक्स है, जो कई मामलों में 50 प्रतिशत तक है। उन्होंने कहा कि हमारी समझ में एक ही बात आती है कि जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई। इस बीच आगामी यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में नेताओं के शामिल होने का सिलसिला भी जारी है। शनिवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व नेता और संत कबीर नगर से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहित पांडेय ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ डीएनएनएस यादव, पूर्व पुलिस अधिकारी राजीव गुप्ता समेत कई अन्य लोगों ने भी पार्टी जॉइन की।

इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा बार-बार सपा की नई-नई छवि पेश करने की कोशिश करती है। उन्होंने हाल ही में वायरल हुए कट्टा वाले गीत का जिक्र करते हुए कहा कि यह सपा की छवि खराब करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि इस गाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और यदि कार्रवाई नहीं होती है तो इसके पीछे भाजपा की भूमिका मानी जाएगी। अखिलेश ने कहा कि जिस सरकार ने प्रदेश में एक्सप्रेसवे, लोकभवन और गोमती रिवर फ्रंट जैसे बड़े विकास कार्य किए हों, उसके बारे में इस तरह के गीत बनाना गलत है। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार के दौरान सबसे अधिक थर्मल पावर प्लांट लगाए गए और विकास के कई बड़े काम किए गए।

वहीं सपा में शामिल हुए रोहित पांडेय ने कहा कि भाजपा देश को पीछे ले जा रही है, जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का विजन साफ है। उन्होंने कहा कि पहले यह धारणा थी कि सवर्ण वोट केवल भाजपा को मिलता है, लेकिन लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने इस धारणा को तोड़ दिया है।

Read More सावधान : शादी का ऑनलाइन कार्ड खोलते ही खाली हो सकता है बैंक खाता, साइबर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

चलती कार बनी आग का गोला : एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले, शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील चलती कार बनी आग का गोला : एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले, शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में मौजपुर के पास चलती कार...
बरगी डैम में बड़ा हादसा : पर्यटकों का क्रूज नर्मदा में डूबा ; 6 लोगों की मौत, 15 लापता, 30 से 40 लोग थे सवार
डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल