अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर निशाना: जलभराव की स्थिति पर जिम्मेदारी तय करने की मांग, विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

सड़कें नदी में तब्दील हो रही

अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर निशाना: जलभराव की स्थिति पर जिम्मेदारी तय करने की मांग, विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में सड़कों पर जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं। अखिलेश ने स्मार्ट सिटी के दावों पर सवाल उठाते हुए विकास के नाम पर भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होने एक्स पर लिखा, “इतिहास में पढ़ाया जाता है कि नदियों के किनारे शहर और सभ्यताएं विकसित हुईं, लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा शासन के दौरान तस्वीर उलट गई है और आए दिन सड़कें नदी में तब्दील हो रही हैं। प्रदेश की मुख्य नगरी में भ्रष्टाचार के कारण जल निकासी की व्यवस्था इतनी बदनाम हो चुकी है कि सड़कों पर जलभराव आम बात हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित नगर बदइंतजामी का मॉडल बन चुका है।”

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज के स्मार्ट सिटी क्षेत्र के सबसे संभ्रांत इलाकों में शामिल जार्ज टाउन में भी जलभराव की स्थिति गंभीर है और थाना तक पानी में डूबा बताया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता यह पूछ रही है कि जार्ज टाउन शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में आता है या पानी के बहाव के साथ शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में चला गया है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में हालात एक जैसे होने के कारण ऐसा भ्रम पैदा हो रहा है।

सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर प्रयागराज के विकास के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सुनने में आता है कि भाजपा शासन में शहर के विकास पर एक लाख करोड़ रुपये का ‘गोरखधंधा’ हुआ है। अखिलेश यादव ने कहा कि महत्वपूर्ण यह नहीं है कि जलभराव की तस्वीर किस शहर की है, बल्कि सवाल यह है कि विकास के दावों के बावजूद शहरों में जल निकासी की व्यवस्था क्यों चरमरा रही है। उन्होंने सरकार से जलभराव और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

Post Comment

Comment List

Latest News

धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
मध्यप्रदेश के धार जिले के निसरपुर स्थित माता शबरी आदिवासी कन्या छात्रावास से अव्यवस्थाओं और घटिया भोजन से परेशान 40...
टर्बुलेंस हादसे के बाद Air India की सख्ती: पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग तेज, दो रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव आने से बढ़ी चिंता
राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव