अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर दिया जोर, जेलेंस्की ने प्रस्ताव का स्वागत किया

सुरक्षा गारंटी, वायु रक्षा प्रणाली और अमेरिकी एलएनजी की मांग

अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर दिया जोर, जेलेंस्की ने प्रस्ताव का स्वागत किया
अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए तीनों देशों की त्रिपक्षीय वार्ता फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर ने मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत के बाद कीव में राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। जेलेंस्की ने सुरक्षा व आर्थिक गारंटी के साथ प्रस्ताव का स्वागत किया।

कीव। अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के तहत यूक्रेन और रूस के साथ त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर जोर दिया है। अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर ने कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ इस मसले पर महत्वपूर्ण बातचीत की। यह बैठक विटकॉफ और कुशनर की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बातचीत के एक दिन बाद हुई। कुशनर ने कहा कि छह महीने पहले हुए त्रिपक्षीय वार्ता प्रारूप को फिर शुरू करना बातचीत को आगे बढ़ाने में उपयोगी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका को मॉस्को और कीव से अलग-अलग बात करने के बजाय तीनों पक्ष सीधे संवाद कर सकेंगे।

जेलेंस्की ने प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि यूक्रेन यूरोपीय देशों को शामिल कर व्यापक वार्ता के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि तीन दौर की "बहुत महत्वपूर्ण" बातचीत हो चुकी है और आने वाले समय में यूक्रेन, यूरोप और अमेरिका की फिर बैठक होगी। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने सर्दियों को लेकर अपनी चिंताओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि युद्ध जारी रहने की स्थिति में यूक्रेन को वायु रक्षा, ऊर्जा क्षेत्र में सहायता और बड़ी मात्रा में अमेरिकी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लिए सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक गारंटी भी जरूरी है ताकि वह युद्ध के बाद पुनर्निर्माण कर सके।

जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के बाद भी यूक्रेन की सेना मजबूत रहनी चाहिए और सुरक्षा गारंटियां इतनी स्पष्ट एवं मजबूत होनी चाहिए कि रूस के किसी संभावित भविष्य के हमले को रोका जा सके। क्षेत्रीय मुद्दा अभी भी बातचीत की सबसे कठिन समस्याओं में बना हुआ है। श्री जेलेंस्की ने कहा कि क्षेत्रीय विवाद जैसे जटिल मुद्दों का समाधान केवल दोनों देशों के नेताओं के स्तर पर ही संभव है। इस बीच, यूक्रेन रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका से नए प्रतिबंधों का भी समर्थन चाहता है। कीव ने अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के प्रयासों पर भरोसा जताया है और अमेरिकी सीनेट में नये प्रतिबंध पैकेज पर मतदान की उम्मीद की है। यूक्रेनी अधिकारियों ने सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के उस आकलन का भी उल्लेख किया कि प्रतिबंध पैकेज के पारित होने की अच्छी संभावना है।

विटकॉफ ने पुतिन के साथ अपनी हालिया बैठक को "उपयोगी और ठोस" बताते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन दोनों के साथ संपर्क बनाए रखना शांति समझौते के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह समाधान को लेकर आशावादी हैं। इससे पहले शनिवार को विटकॉफ और कुशनर ने क्रेमलिन में पुतिन के साथ करीब तीन घंटे बातचीत की थी। क्रेमलिन के सहायक यूरी उशाकोव ने इसे "उपयोगी" बताते हुए कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा की गंभीर तैयारी की थी और लड़ाई जल्द समाप्त करने के लिए संभावित रास्तों पर कई सुझाव रखे। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और रूस ने कूटनीतिक प्रक्रिया के अगले चरण के लिए ठोस योजनाओं पर भी चर्चा की है, जिनकी घोषणा आने वाले सप्ताहों में की जाएगी।

Read More नगर निगम चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, प्रत्याशियों में उत्साह

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस नेताओं की देन को निजी हाथों में सौंपने की साजिश पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस नेताओं की देन को निजी हाथों में सौंपने की साजिश
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की सरकार पर कांग्रेस शासन की राष्ट्रीय संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप। उन्होंने...
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण जोन डीसी समेत एमसीडी के पांच अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित
सड़क हादसे रोकने की कवायद, हैवी लाइसेंस के लिए अब ट्रैक पर होगी अग्निपरीक्षा
सत्य निकेतन हादसा: रेखा गुप्ता ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, पूरी दिल्ली में होगी सुरक्षा जांच
सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, एमसीडी और दिल्ली सरकार को नोटिस; पीजी-हॉस्टल का एक सप्ताह में ऑडिट करने का आदेश
महाराष्ट्र: विधायक मुरजी पटेल का दावा, उद्धव सेना के 14 विधायक शिंदे खेमे के संपर्क में
20 सितंबर के आयोजन की तैयारियों को लेकर परशुराम सेना महिला सेवा समिति की बैठक स्नेह मिलन, शपथ ग्रहण एवं विजेता बेस्ट कानाजी सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा