मिडिल ईस्ट संकट के बीच ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन का भारत दौरा: BRICS Summit में होंगे शामिल, क्यों खास होगी ये यात्रा?
भारत कर रहा है ब्रिक्स 2026 की मेजबानी
सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ईरानी राष्ट्रपति की भारत यात्रा तय हो गई है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच यह दौरा दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत इस वर्ष ब्रिक्स 2026 की मेजबानी कर रहा है।
नई दिल्ली। सिंतबर में नई दिल्ली मे होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ईरानी राष्ट्रपति का भारत दौरा फाइनल हो चुका हैं। सूत्रों के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन की भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है जबकि मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव और हिंसा का माहौल हैंं। इस बार भारत कर रहा है ब्रिक्स 2026 की मेजबानी और इसका आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में होगा।
ईरानी राष्ट्रपति का भारत दौरा भारत और ईरान के बीच बढ़ते कूटनीतिक संबंधों के लिए भी काफी अहम माना जा रहा हैं। साथ ही बता दें कि, साल 2024 में ही ईरान ने ब्रिक्स की सदस्यता हासिल की थी। वर्तमान में ब्रिक्स (BRICS) के कुल 11 पूर्ण सदस्य देश हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Sep 2026 19:02:29
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...

Comment List