मनीष सिसोदिया पर जासूसी मामले में मुकदमा चलाने की स्वीकृति 

आप ने आरोपों को खारिज किया था

मनीष सिसोदिया पर जासूसी मामले में मुकदमा चलाने की स्वीकृति 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रतिक्रिया देते हुए इस मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने के गृह मंत्रालय के फैसले का स्वागत किया।

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कथित फीडबैक यूनिट जासूसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा चलाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्वीकृति दी है। सिसोदिया पहले से ही शराब नीति मामले में सीबीआई के रडार पर हैं। सीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) ने 2015 में दिल्ली की सत्ता में आने से पहले राजनीतिक खुफिया जानकारी जुटाने के लिए एक फीडबैक यूनिट बनाई थी और सिसोदिया इस यूनिट के प्रमुख थे। इस बीच आप ने पहले आरोपों को खारिज किया था।

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रतिक्रिया देते हुए इस मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने के गृह मंत्रालय के फैसले का स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सीबीआई को तुरंत सिसोदिया को गिरफ्तार करना चाहिए और इस स्कैम के असली आरोपी अरविंद केजरीवाल की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भी फैसले का स्वागत किया है और हमें यकीन है कि मनीष सिसोदिया इस आरोप में जेल जाएंगे।

Tags: manish

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधेरे में डूबा एरोड्राम का टावर ऑफ लिबर्टी, फुटपाथ पर बिखरी केबल से करंट का खतरा अंधेरे में डूबा एरोड्राम का टावर ऑफ लिबर्टी, फुटपाथ पर बिखरी केबल से करंट का खतरा
बारां रोड पर भी लाइटें गायब, छाया अंधेरा।
जनता क्लिनिक का जनता को पता नहीं : नाम नया हालात वही, कोटा के आरोग्य मंदिर बने खाली कुर्सियों के केंद्र
मेज नदी की पुलिया छह माह से क्षतिग्रस्त, पानी से होकर गुजरने पर मजबूर ग्रामीण
चांदी में जोरदार उछाल : शुद्ध सोना व जेवराती सोना स्थिर, जानें क्या है ‌भाव 
भारत ने की काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा, बताया-कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य, समर्थन का किया ऐलान
दिल्ली में भीषण हादसा: लोहे का पुल टूटने से नाले में गिरी महिला की मौके पर मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
राजस्व लक्ष्य की ओर परिवहन विभाग की मजबूत बढ़त : 7639 करोड़ पहुंचा राजस्व, सख्त निगरानी और डिजिटल व्यवस्था का असर