एएनटीएफ ने मादक पदार्थ के 3 तस्करों को किया गिरफ्तार : 66.50 लाख का माल जब्त, पढ़ें कहां-कहां की कार्रवाई

श्वान ने पकड़ाई अफीम, थैली में छुपा रखी थी

एएनटीएफ ने मादक पदार्थ के 3 तस्करों को किया गिरफ्तार : 66.50 लाख का माल जब्त, पढ़ें कहां-कहां की कार्रवाई

एएनटीएफ ने तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया। करीब 66.50 लाख रुपए के डोडा-पोस्त, अफीम और पौधे जब्त हुए। भीलवाड़ा में 414 किलो डोडा-पोस्त कारों से मिला, बीकानेर में 92 अफीम पौधे नष्ट किए गए, जबकि नागौर में श्वान की मदद से तस्कर पकड़ा गया।

जयपुर। एएनटीएफ ने तीन अलग-अलग कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार और एक नाबालिग को निरुद्ध कर इनके कब्जे से भारी मात्रा में डोडा-पोस्त, अफीम एवं अफीम के पौधे जब्त किए है। जब्त अवैध मादक पदार्थ की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 66.50 लाख रुपए है। एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि एएनटीएफ ने गठन के बाद अवैध मादक पदार्थों की धरपकड के साथ ही वर्षों से फरार चल रहे मादक द्रव्य के इनामी तस्कर अन्य तस्करों को सलाको के पीछे डालने का काम परवान पर है।

पहली कार्रवाई: दो अलग-अलग कारों से नशे का सामान जब्त

एएनटीएफ भीलवाड़ा टीम को सूचना मिली कि पूर थाना क्षेत्र में एनएच 48 जयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर पूर होते हुए आगे-पीछे चल रही दो कार हैं, जिनमें अवैध मादक पदाथ पदार्थ भरा है जो तस्करी कर पंजाब लेकर जाने की संभावना है। सूचना पर टीम रवाना होकर पूर पहुंची जहां हाईवे पर निगरानी रखी। टीम ने तस्करों को पकड़ने के लिए हाईवे के दोनों तरफ  झाड़ियों की आड़ में छिपकर निगरानी कर तस्करों का इन्तजार किया। टीम ने सूचना पर दो गाड़ियां एक स्कॉपियों एक ओरा कार जो आगे पीछे आती दिखाई दी, जिस पर टीम स्टोप-स्टीक मदद से घेर कर दो आरोपियों अरुण सिंह (20) निवासी जगराव लुधियाना पंजाब और अनमोल सिंह को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से करीब 414 किलोग्राम डोडा-पोस्त, एक स्कॉर्पियो और ओरा कार जब्त कर लिया।

दूसरी कार्रवाई: अफीम के 92 पौधे बरामद, आरोपी गेनाराम को दबोचा

Read More होटल, ईंट भट्टे और घरों में बिजली चोरी पकड़ी, 12.87 लाख रुपए का वसूला जुर्माना

एएनटीएफ की बीकानेर टीम को सूचना मिली कि दंडकला रोही गांव थाना रणजीतपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने खेत में चने फसल के बीच अफीम के 92 पौधे उगा रखे हैं। इस पर टीम ने दबिश देकर अफीम के पौधों को नष्ट करवाया। टीम ने मौके से  आरोपी गेनाराम (55) निवासी दंडकला बीकानेर को दबोच लिया।

Read More अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त

तीसरी कार्रवाई: श्वान ने पकड़ाई अफीम, थैली में छुपा रखी थी

Read More FSL में बड़ा फेरबदल : निदेशक अजय शर्मा APO, डॉ. आर.के. मिश्रा बने नए निदेशक

एएनटीएफ टीम नागौर को सूचना मिली कि जगदीश विश्नोई निवासी जाम्बा की ढाणी अवैध मादक पदार्थ की फलौदी कस्बा के आस-पास के क्षेत्रों में तस्करी करता है और घर से आज अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने रवाना होने वाला है। इस पर टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर श्वान की मदद से छापेमारी की और थैली में छुपाकर रखे अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा पोस्त सहित आरोपी जगदीश राम निवासी फलौदी को धर दबोचा। इसके कब्जे से 44.60 ग्राम अफीम और 498.20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त कर लिया।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

मल्लिकार्जुन खड़गे का जयंती पर अंबेडकर को नमन : उनके सिद्धांतों के लिए अडिग रहने का आह्वान, बोले- आज उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों को संरक्षित रखने की चुनौती मल्लिकार्जुन खड़गे का जयंती पर अंबेडकर को नमन : उनके सिद्धांतों के लिए अडिग रहने का आह्वान, बोले- आज उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों को संरक्षित रखने की चुनौती
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि संविधान के मूल्यों—स्वतंत्रता,...
अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म