नवरात्रि के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने की मां शैलपुत्री की आराधना, देशवासियों के लिए शांति की कामना की

नौ दिनों तक चलने वाले उत्सव की शुरुआत

नवरात्रि के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने की मां शैलपुत्री की आराधना, देशवासियों के लिए शांति की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पहले दिन मां शैलपुत्री का आह्वान करते हुए प्रार्थना की कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में शांति, धैर्य, आत्मविश्वास और समृद्धि का संचार हो।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नवरात्र के पावन पर्व की शुरुआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के पहले दिन देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का आह्वान करते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की कि मां की कृपा से देश में शांति, धैर्य और आत्मविश्वास का संचार होगा। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर जारी संदेश में शांति, पवित्रता और शक्ति की प्रतीक मां शैलपुत्री के चरणों में वंदन किया और प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद देशवासियों पर सदैव बना रहे।

प्रधानमंत्री ने कहा, पावन पर्व नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के चरणों में बारम्बार प्रणाम। शांति की देवी मां की कृपा से हर किसी के जीवन में धैर्य और आत्मविश्वास का उजाला फैले। देश के अपने सभी भाई-बहनों पर मां का आशीर्वाद सदा बना रहे, यही प्रार्थना है। नवरात्र देश भर में सबसे धूमधाम से मनाए जाने वाले हिंदू त्योहारों में से एक है, जो देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा को समर्पित है और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पूरे भारत में यह पर्व पूजा-पाठ, व्रत, धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मनाया जाता है, जहाँ क्षेत्रीय परंपराएं देश की विविधतापूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं।

नवरात्र का पहला दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री मां शैलपुत्री की पूजा के लिए समर्पित है। नंदी की सवारी करने वाली और हाथों में त्रिशूल व कमल धारण करने वाली मां शैलपुत्री पवित्रता, दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक हैं। श्रद्धालु इस पर्व की शुरुआत में ही मां की कृपा मांगते हैं, जिसे आत्मशुद्धि और अटूट विश्वास का अवसर माना जाता है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में मुख्य रूप से शांति, धैर्य और आत्मविश्वास जैसे गुणों पर जोर दिया। उन्होंने पर्व के इस अवसर को अपनी धार्मिक आस्था से संबल पाने और दैनंदिन जीवन में इन मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया।

गुजरात में नवरात्र का उल्लास अलग ही नजर आता है, जहां गरबा और डांडिया रास की धूम रहती है। वहीं पश्चिम बंगाल में भव्य पूजा पंडालों, सामुदायिक उत्सवों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ दुर्गा पूजा की अलग छंटा देखने को मिलती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नौ दिनों तक चलने वाला यह पावन पर्व विजयादशमी यानी दशहरा के साथ संपन्न होता है, जो असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देता है। त्योहार के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री के इस संदेश ने सुख-समृद्धि और सुरक्षा की भावना को बल दिया, जिसमें मां शैलपुत्री के आशीर्वाद से हर घर में शांति, लोगों के मन में दृढ़ संकल्प और आने वाले दिनों के लिए नया विश्वास जगाने की मंगलकामना की गई।

Read More जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, 25 जनवरी से होगी जनसंख्या की गणना

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधीकैम्प से सवारी बनकर बैठे बदमाश : ऑटो चालक के गले पर लगाया चाकू, 11 हजार रुपए लूटे सिंधीकैम्प से सवारी बनकर बैठे बदमाश : ऑटो चालक के गले पर लगाया चाकू, 11 हजार रुपए लूटे
सवारी बनकर बैठे दो बदमाशों ने ऑटो चालक सूर्यदेव को लालवास के कच्चे रास्ते पर चाकू की नोक पर लूट...
हम सख्ती से निपटेंगे, किससे सख्ती से निपटोगे... देशवासियों से : गहलोत
एनटीए में बड़े स्तर पर सुधार की जरूरत : गंभीर खामियों और जवाबदेही के अभाव पर संसदीय समिति ने जताई चिंता, जयराम बोले- समिति ने की उचित व्यवस्था विकसित करने की सिफारिश
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद के आचरण पर गहलोत से मांगा जवाब, कहा- सार्वजनिक जीवन में शालीनता जरूरी
नवरात्रि के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने की मां शैलपुत्री की आराधना, देशवासियों के लिए शांति की कामना की
मणिपुर में फिर व्यापक हिंसा, ताजा झड़पों में तीन की मौत; कुकी और नागा हथियारबंद गुट लगातार कर रहे एक दूसरे पर गोलीबारी
त्योहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी : ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजनाएं, डीजीपी ने कहा-एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम