नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाया मदद का हाथ, 30 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की अतिरिक्त सहायता का ऐलान

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल वायु सेना के जरिए राहत सामग्री नेपाल पहुंचाएगा

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाया मदद का हाथ, 30 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की अतिरिक्त सहायता का ऐलान
नेपाल-चीन सीमा पर आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 30 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की अतिरिक्त मानवीय सहायता देने का ऐलान किया है। इससे कुल सहायता राशि बढ़कर 80 लाख डॉलर हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना जल्द ही राहत सामग्री लेकर रवाना होगी।

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया नेपाल-चीन सीमा पर आयी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों को 30 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 21 लाख अमेरिकी डॉलर) की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान करेगा। इसके साथ ही कुल मानवीय सहायता राशि बढ़कर 80 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर हो जायेगी। आस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा, "नेपाल-चीन सीमा पर आयी भीषण बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार 30 लाख डॉलर की दूसरी किश्त के रूप में अतिरिक्त मानवीय सहायता भेज रही है।"

इस अतिरिक्त राशि में से लगभग 14 लाख डॉलर का उपयोग नेपाल की मांगी गयी आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए किया जायेगा, जिसमें स्वच्छता किट और सौर ऊर्जा से चलने वाले प्रकाश उपकरण शामिल हैं। 'ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल' इस राहत सामग्री को पहुंचायेगा, जिसके तहत देश की वायु सेना आने वाले दिनों में क्वींसलैंड से पहली खेप रवाना करने की तैयारी कर रही है।

इसके अलावा, लगभग 7,16,000 डॉलर की राशि मानवीय सहायता संगठन 'इमरजेंसी एक्शन एलायंस' को प्रदान की जायेगी। चीन की ओर से आये पानी के तेज बहाव के भोटे कोशी नदी में प्रवेश करने के बाद 26 अगस्त की सुबह नेपाल के उत्तरी क्षेत्रों में अचानक विनाशकारी बाढ़ आ गयी थी। यह बाढ़ भूकंप और उसके बाद हुए भूस्खलन के कारण आयी थी। ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस आपदा में मरने वालों की संख्या 900 पार पहुंच गयी है, जबकि 4,000 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय